फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   अतिक्रमण की जद में धर्मनगरी, अधिकारी बेपरवाह

अतिक्रमण की जद में धर्मनगरी, अधिकारी बेपरवाह

Tue, 01 May 2018 01:09 AM IST
Updated Tue, 01 May 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण की जद में धर्मनगरी, अधिकारी  बेपरवाह
बाजारों में दुकानदारों कर रहे अतिक्रमण, नप ने आठ माह से कुछ नहीं किया
विज्ञापन

उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र । अधिकारियों की अनदेखी और लापरवाही के चलते शहर के मुख्य बाजार के अलावा अन्य बाजार अतिक्रमण की जद में आ चुके हैं। दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण करने से बाजारों की सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है। दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण और चरमराई पार्किंग व्यवस्था से रोजाना सड़क हादसे बढ़ रहे हैं। वहीं जाम की स्थिति भी हर समय बनी रहती है। बाजारों के हालात नगर परिषद से लेकर जिला प्रशासन की अनदेकी की पोल खोल रहे है। नप की इस लापरवाही का खामियाजा राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है।
शहर के बिरला मंदिर चौक, मुख्य बाजार, शास्त्री बाजार, हनुमान मंदिर मार्केट, एसडी स्कूल मार्केट, झांसा रोड, अंबेडकर चौक सहित लगभग सभी बाजारों में अतिक्रमण की समस्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है, मगर नप से लेकर ट्रैफिक विभाग का कोई भी अधिकारी इससे निजात दिलाने की जहमत नहीं उठा रहा है। हालात यह है कि अतिक्रमण रोकने का जिम्मा उठा रही नगर परिषद के अपने ही बाजार में धड़ल्ले से अतिक्रमण किए जा रहे हैं। नगर परिषद के अधिकारी भी यहां से हर रोज गुजरते हैं मगर यह सब देखकर आगे निकल जाते हैं। यहीं नहीं नगर परिषद पिछले करीब आठ माह से इस पर रोक लगाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। यही कारण है कि अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के हौसले लगातार बुलंद हो रहे हैं। हालांकि अतिक्रमण का खामियाजा राहगीरों से लेकर ग्राहकों के साथ खुद दुकानदारों को भी भुगतना पड़ रहा है। इसके बावजूद उनमें एक-दूसरे से आगे आकर अतिक्रमण करने की होड़ सी लगी है। इसी के चलते ही अब सेक्टरों के मार्केट भी अतिक्रमण से अछूती नहीं रही है।
विज्ञापन

6 माह पहले लिया था डीसी व एसपी ने जायजा, नहीं हुआ फायदा
करीब छह माह पहले तत्कालीन डीसी सुमेधा कटारिया व एसपी अभिषेक गर्ग ने बाजारों में अतिक्रमण की लगातार मिल रही शिकायतों के चलते जायजा लिया था। अतिक्रमण के हालात देख उन्होंने इसे बेहद गंभीर माना था। विशेष अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिए थे, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ था। किसी अधिकारी ने इस संदर्भ में एक कदम भी आगे बढ़ाने की जहमत नहीं उठाई और न ही दोबारा से उक्त अधिकारियों ने इसकी सुध ली। डीसी बदले जाने के बाद भी रविवार तक अतिक्रमण को लेकर जायजा भी नहीं लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बाजार से मुख्यमंत्री का गुजरेगा रोड शो, जागे अधिकारी
अब मुख्यमंत्री मनोहर लाल का 19 मई को रोड शो गुजरेगा। जिसको लेकर अधिकारियों ने बाजार की सोमवार को सुध ली। विधायक सुभाष सुधा, डीसी डॉ. एसएस फुलिया व एसपी अभिषेक गर्ग ने जायजा लिया और रोड शो के गुजरने से लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी जांची। हालांकि इस दौरान अधिकारियों को अतिक्रमण भी दिखाई दिया, लेकिन वे भी मुख्यमंत्री के रोड शो के रूट से आगे नहीं बढ़े।
जायजा लेने से पहले पुलिस कर्मियों ने खाली कराईं सड़कें
मुख्यमंत्री के रोड शो को लेकर लिए गे जाएजे से पहले पुलिस कर्मियों ने सड़कें खाली कराईं। जैसे ही यह काफिला यहां से रवाना हुआ तो पहले जैसे ही हालात बन गए।
एक घंटा तक जाम में फंसे रहे नप ईओ
नगर परिषद पर भले ही शहर में किए जाने वाले अतिक्रमण को हटाने की जिम्मेदारी हो, लेकिन इसके अपने ही मार्केट में हालात बदतर बने हुए है। शनिवार को ही नगर परिषद के ईओ एक घंटे से भी ज्यादा समय तक अपनी गाड़ी में अतिक्रमण के चलते लगे जाम में फंसे रहे।
जीटी रोड किनारे कुछ रेहड़ियां हटाकर की गई खानापूर्ति
पुलिस विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह 23 से 30 अप्रैल तक मनाया गया। हालांकि इस दौरान जीटी रोड के किनारे अतिक्रमण हटवाए जाने की कुछ औपचारिकता पूरी की गई, लेकिन पूरे सप्ताह के दौरान पुलिस ने शहर के मुख्य बाजार सहित अन्य बाजारों की कोई सुध नहीं ली।

पहले मुनादी, फिर किए जाएंगे चालान : ईओ
नगर परिषद के ईओ बीएन भारती ने कहा कि अगले एक-दो दिन में ही पहले मुनादी कराई जाएगी, जिसमें अतिक्रमण हटाने की अपील सभी दुकानदारों से की जाएगी। इसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया तो चालान किए जाएंगे। इसके बावजूद भी किए जाने वाले अतिक्रमण से सामान उठाया जाएगा और अगली कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed