फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   गांव बुढा में पंच पर पंचायती जमीन कब्जाने का आरोप

गांव बुढा में पंच पर पंचायती जमीन कब्जाने का आरोप

Wed, 29 Nov 2017 12:27 AM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
गांव बुढा में पंच पर पंचायती जमीन कब्जाने का आरोप
गांव बुढा में पंच पर पंचायती जमीन कब्जाने का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लाडवा।
गांव बुढ़ा में एक पंच पर पंचायती जमीन पर कब्जा करने और चुनाव लड़ने के दौरान झूठा शपथ पत्र देने का आरोप लगा है। यह खुलासा गांव के ही एक व्यक्ति के आरटीआई लगाने और सीएम विंडों पर की गई शिकायत के बाद हुआ। सीएम विंडों में शिकायत के बावजूद प्रशासनिक अधिकारी मामले की जांच नहीं कर रहे। पूरा मामला पिछले 26 दिन से लाडव के खंड विकास और पंचायत अधिकारी के संज्ञान में है। कार्रवाई नहीं होने पर गांववासियों ने सीएम विंडों पर दोबारा शिकायत की है।
गांव बुढा में विक्रम सिंह चुनाव में पंच चुने गए थे। गांव के ही निवासी संजय कुमार ने उसके पंच बनने के बाद सीएम विंडों पर शिकायत दी थी कि विक्रम ने पंचायत की जमीन पर कब्जा किया हुआ है। साथ ही चुनाव लड़ने के लिए झूठा शपथपत्र दिया है। सीएम विंडों में की गई शिकायत में संजय कुमार ने कहा है कि विक्रम ने पंचायत की जमीन खतौनी नंबर 381, खसरा नंबर 49-2 के एक कनाल 13 मरले रकबे पर कब्जा किया हुआ है। इसमें मकान और पशुओं का बाड़ा बना रखा है। संजय कुमार ने कहा है कि इस संबंध में उन्होंने सरपंच गुरप्रीत सिंह से भी कहा, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। संजय कुमार ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उसने आरटीआई के माध्यम से विक्रम का चुनाव लड़ने के समय दिया शपथपत्र और अन्य दस्तावेज निकलवाए। इसमें विक्रम ने शपथ पत्र दिया था कि उसने उसने अपने गांव में किसी भी पंचायती जमीन पर कोई कब्जा नहीं किया है। उन्हाेंने दवा किया कि यह शपथ पत्र झूठा है। उसने तहसीलदार के माध्यम से पंचायती जमीन की जमाबंदी निकलवाई और निशानदेही कराई तो जमाबंदी में पंचायती जमीन पर विक्रम सिंह का कब्जा दिखाया गया। पटवारी ने निशानदेही में लिखा है कि पंचायती जमीन खतौनी 381 के खसरा नंबर 49 बटा 2 विक्रम सिंह का कब्जा है। इसके बाद संजय कुमार ने विक्रम के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

नहीं किया जमीन पर कब्जा : पंच
आरोपी पंच विक्रम सिंह का कहना है कि उन्होंने पंचायत की जमीन पर कब्जा नहीं किया है और न ही किसी रिकॉर्ड में ऐसा उनका नाम है। उन पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करवाई जाएगी जमीन की निशानदेही : नरवाल
खंड विकास और पंचायत अधिकारी कंवरभान नरवाल ने कहा कि वह अभी गीता जयंती महोत्सव में व्यस्त हैं। इस मामले में दोनों पक्षों ने कागजात दिए हैं। कागजात की जांच के बाद निशानदेही कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

पंच विक्रम ने नहीं किया, मुकदमा जीता: सरपंच
गांव के सरपंच गुरप्रीत सिंह ने कहा कि पंच विक्रम ने पंचायत की किसी जमीन पर कब्जा नहीं किया है। विक्रम आदि ने अदालत में इस जमीन का मुकदमा जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed