फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   दिल्ली में आयोजित नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप में छाया आयुष

दिल्ली में आयोजित नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप में छाया आयुष

Wed, 08 Nov 2017 11:54 PM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली में आयोजित नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप में छाया आयुष
दिल्ली में आयोजित नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप में छाया आयुष
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
नई दिल्ली के डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप में कुुरुक्षेत्र के आयुष टामक ने 400 में ले 374 स्कोर कर अपने स्कूल, जिला और प्रदेश को गौरवांवित किया है। गौरतलब है कि एक से नौ नवंबर तक दिल्ली में आयोजित 37 वीं नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप में जिले के गीता निकेतन आवासीय विद्यालय में 12 कक्षा में अध्ययनरत आलमपुर निवासी आयुष टामक भी प्रतिभागी है। हरियाणा पुलिस में एसआई के पद पर कार्यरत महेंद्र सिंह ने आयुष के कोच बलबीर सिंह और दलीप सिंह चंदेल को बधाई दी।

इसी वर्ष सितंबर के दौरान मुंबई में हुई मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में आयुष टामक ने प्री-नेशनल क्वालीफाई किया था। मुंबई में आयोजित 27 वीं इंडिया जीवी मालवंकर राइफल शूटिंग चैंपियनशिप में आयुष टामक ने 400 में से 369 का स्कोर कर अपना स्थान बनाया था। उसकी उपलब्धि पर खेल एवं शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव केके खंडेलवाल और भौंडसी पुलिस ट्रेनिंग सेंटर के एसपी ओमप्रकाश नरवाल (आईपीएस) ने शुभकामनाएं दी हैं। स्कूल के प्रिंसिपल नारायण सिंह और प्रबंधक राजेंद्र कलेर, डीएसपी रामकुमार, छात्र के कोच दलीप सिंह चंदेल, बलबीर सिंह, हरियाणा राइफल एसोसिएशन के महासचिव अशोक मित्तल, जिला परिषद के चेयरमैन गुरदयाल सिंह सुनहेड़ी, परिवार के सदस्य जोगिंदर सिंह और गांववासियों ने आयुष की सफलता की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed