फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   अब हर सीजन में रविवार को बंद रहेगी कुरुक्षेत्र की अनाज मंडी

अब हर सीजन में रविवार को बंद रहेगी कुरुक्षेत्र की अनाज मंडी

Sat, 14 Oct 2017 12:11 AM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
अब हर सीजन में रविवार को बंद रहेगी कुरुक्षेत्र की अनाज मंडी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र।
कुरुक्षेत्र नई अनाज मंडी अब हर सीजन में रविवार को बंद रहेगी। इस दौरान किसी भी अनाज की खरीद नहीं होगी। यहीं नहीं हर रोज शाम छह बजे के बाद पूरी रात भर खरीद नहीं की जाएगी। यह ऐलान धान के वर्तमान सीजन में जिला और मंडी प्रशासन के व्यवस्था बनाने में फेल हो जाने के बाद शुक्रवार को तीनों आढ़ती एसोसिएशन ने किया। मंडी में गेट पास, खरीद, उठान सहित पूरी व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा जाने और प्रदेश सरकार के दो-दो अतिरिक्त मुख्य सचिव के निरीक्षण के बाद भी हालात खराब होने के कारण आढ़तियों ने यह निर्णय लिया है।
अधिकारियों से उम्मीद छोड़ चुके आढ़तियों ने हालात लगातार बिगड़ते जाने के कारण शुक्रवार को दोपहर बाद एक आपात बैठक बुलाई। इसमें नई अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान बलविंद्र सिंह, कुरुक्षेत्र मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान अंग्रेज सिंह और ग्रेन मार्केट आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान सुशील सिंगला के साथ ही तीनों यूनियन के अन्य पदाधिकारी और सदस्य भी शामिल हुए। बैठक में विचार करने के बाद निर्णय लिया गया कि अब धान और गेहूं के हर सीजन में रविवार को मंडी बंद रखी जाएगी। हर रोज हर सीजन में रात के समय खरीद और अनाज का प्रवेश बंद किया जाएगा। यह निर्णय आज से ही लागूू किया जाएगा। तीनों यूनियनों ने सभी आढ़तियों के पास इस निर्णय की सूचना का सामूहिक पत्र भी जारी कर दिया है। साथ ही मार्केट कमेटी और अन्य संबंधित अधिकारियों को भी सूचना दे दी गई है। बता दें कि दो दिन पूर्व भी आढ़तियों ने एक दिन के लिए मंडी बंद की थी। इसका उद्देश्य उठान कार्य में तेजी लाना था। लेकिन, इससे भी उठान कार्य में तेजी नहीं आई। इसके बाद आढ़तियों ने यह निर्णय ले लिया।
विज्ञापन


एक ट्रॉली अनाज की भी नहीं जगह : बलविंद्र
नई अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान बलविंद्र सिंह ने बताया कि उठान पहले दिन से ही बेहद सुस्त है। ऐसे हालात बन चुके हैं कि एक ट्रॉली अनाज डालने के लिए भी मंडी की सड़कों पर जगह नहीं है। अब किसान यहां धान नहीं ला पा रहे। जो लाता है, वह औने-पौने दामों में बेचने के लिए मजबूर हो जाता है। वर्तमान में करीब सात लाख कट्टे उठान की बाट जोह रहे हैं। यह प्रशासन की व्यवस्थाओं की असफलता को साबित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां डालें अनाज, नहीं है जगह: सुभाष
अनाज मंडी में धान लेकर आए गांव हथीरा निवासी किसान सुभाष चंद का कहना था कि वे धान कहां डालें, पूरी मंडी जाम हो चुकी है। अब कोई किसान एक ट्रॉली भी धान नहीं उतार पा रहा है। अधिकारी क्या कर रहे हैं, हम कुछ समझ नहीं पा रहे।

गेट पास के लिए करनी पड़ती है मशक्कत
अनाज मंडी के गेट पर ही किसानों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। दोनों गेटों पर घंटो किसानों को गेट पास नहीं मिलता। वीरवार को दिन भर सर्वर डाउन रहा। शुक्रवार को भी यह बेहतर नहीं हो पाया। इससे परेशान किसान मार्केट कमेटी सचिव से गुहार लगाते रहे।

आज से उठान एजेंसियों को भी हर रोज देनी होगी रिपोर्ट : सचिव
मार्केट कमेटी सचिव राहुल मियों ने माना कि मंडी में अव्यवस्था है। यह कुछ लापरवाही के कारण तो कुछ सीजन चरम पर होने के चलते हुई है। सभी उठान एजेंसियों को पत्र जारी कर निर्देश दिए ंहै कि अब वह उठान की रिपोर्ट हर रोज दें। जिस एजेंसी के उठान कार्य में तेजी नहीं आएगी, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि मंडी में व्यवस्था बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे है।


अमर उजाला ने उठाया बिजली ठप का मुद्दा तो सप्लाई हुई सुचारु
अनाज मंडी में वीरवार को बिजली सप्लाई ठप रही थी। पोल टूट जाने के कारण ऐसा हुआ था। इस समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद हरकत में आए विभाग ने शुक्रवार को बिजली सप्लाई सुचारु कर दी। इसके लिए आढ़ती एसोसिएशन के महासचिव टेक सिंह लोहार माजरा और अन्य आढ़तियों ने अमर उजाला का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed