फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   सड़कों से गोवंश को हटाने के पहले ही प्रयास में गच्चा खा गया प्रशासन

सड़कों से गोवंश को हटाने के पहले ही प्रयास में गच्चा खा गया प्रशासन

Tue, 11 Jul 2017 11:20 PM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
सड़कों से गोवंश को हटाने के पहले ही प्रयास में गच्चा खा गया प्रशासन
फोटो 29,30,31
विज्ञापन


मथाना की माथापच्ची में उलझे अधिकारी
सड़कों से लावारिस गोवंश को हटाने के पहले ही प्रयास में गच्चा खा गया प्रशासन
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। शहर की सड़कों से गायों व अन्य लावारिस पशुओं को हटाने का अभियान शुरू होते ही दम तोड़ गया है। अभी एक तिहाई पशु भी शहर की सड़कों से नहीं हटाए जा सके थे कि इनके लिए गांव मथाना स्थित गोशाला में बनाए गए इंतजाम छोटे पड़ गए। इन इंतजाम व दावों की हवा भी उस समय निकल गई जब वहां गोवंश के मरने का सिलसिला शुरू हुआ। अधिकारियों से लेकर इस अभियान में जुटे सभी कर्मचारी भी इसी मामले में उलझ कर रह गए और फिर से शहर की सड़कों पर लावारिस गोवंश व अन्य पशुओं का कब्जा होने लगा है। ऐसे में प्रदेश सरकार की ओर से शहर की सड़कों को लावारिस पशुओं से 15 अगस्त तक मुक्त करने की योजना भी ध्वस्त होती दिखाई पड़ने लगी है।
बता दें कि गत 23 जून को भी प्रदेश सरकार के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. राकेश गुप्ता ने भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये निर्देश दिए थे। इसमें स्पष्ट कहा गया कि 15 अगस्त तक सभी शहरों की सड़कों को लावारिस पशुओं से मुक्त करवाया जाए। इसके बाद पशु सड़कों पर मिले तो अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में प्रशासन ने जोर-शोर से सड़कोें लावारिस पशु मुक्त करने का अभियान शुरू किया था। अभी शहर से करीब 500 पशु ही मथाना गोशाला में ले जाए जा सके थे कि वहां पर अव्यवस्था की पोल भी खुलने लगी। एक के बाद एक मर रही गायों ने जहां अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी वहीं उक्त अभियान पर भी ब्रेक लगा दिया है। अब फिर पशुओं के झुंड पहले की तरह ही दिखाई देने लगे हैं। आलम यह है कि पिपली से कुरुक्षेत्र मुख्य मार्ग से लेकर दूसरी सड़कों व कॉलोनियों में भी लावारिस पशुओं की भरमार दिखाई देने लगी है।
विज्ञापन


नहीं होने चाहिए सड़कों पर लावारिस पशु
शहरवासी विजय कुमार व प्रेम सिंह का कहना है कि सड़कों पर लावारिस पशु नहीं होने चाहिए। इनसे जहां राहगीरों को हादसों का शिकार होना पड़ रहा है वहीं पशु भी घायल होते हैं। प्रशासन को इन पशुओं के लिए विशेष प्रबंध कर सड़कों से हटाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए सिरे से चलाया जाएगा अभियान : धर्मवीर
एडीसी धर्मवीर सिंह का कहना है कि मथाना गोशाला में गायों की मौत अव्यवस्था से कम बल्कि उनके पहले खाए गए पॉलिथीन आदि के चलते हुई है। इसके बावजूद वहां पर और भी व्यवस्था दुरुस्त करवाई जा रही है। इस गोशाला में अब व्यापक स्तर पर प्रबंध किए जा रहे हैं और शहर की सड़कों से लावारिस पशुओं को हटाने के लिए नए सिरे से अभियान चलाया जाएगा। 15 अगस्त तक हर हाल में सभी सड़कें लावारिस पशुओं से मुक्त करवा दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed