फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   100 people of Dharmanagari will witness the Independence Day parade at the Red Fort

Kurukshetra News: धर्मनगरी के 100 लोग बनेंगे लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस परेड के साक्षी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Aug 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
100 people of Dharmanagari will witness the Independence Day parade at the Red Fort
कुरुक्षेत्र। जिला भर के 100 ग्रामीण इस बार लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह पर होने वाली परेड के साक्षी बनेंगे, इनमें पंच, सरपंच से लेकर जिला परिषद के सदस्य व आम लोग भी शामिल होंगे।
विज्ञापन

जिला परिषद उपाध्यक्ष धर्मपाल चौधरी के नेतृत्व में ये लोग दिल्ली पहुंचेंगे, जिसको लेकर इन लोगों में उत्साह बना हुआ है। इन लोगों के लिए विशेष ड्रेस कोड तक तय किया गया है, जिसके लिए सफेद कुर्ता पायजामा पहनकर एवं पगड़ी के साथ दिल्ली पहुंचेंगे।
विज्ञापन

धर्मपाल चौधरी ने बताया कि आज सोमवार को एक दिन पहले ही उनके पास यह संदेश पहुंचा है, जिसके चलते खुशी की लहर दौड़ी हुई है। सभी लोग अल सुबह तीन बजे सर्किट हाउस से रवाना होंगे। जहां सभी लोग पूरे समारोह को अपनी आंखों से सीधे देखेंगे। उन्होंने यह मौका देने के लिए सांसद नायब सैनी व विधायक सुभाष सुधा का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि यह पहला मौका है जब जिले के लोग सीधे तौर पर दिल्ली के लाल किला पर होने वाले इस समारोह में शामिल होंगे, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तिरंगा ध्वजारोहण के बाद लाल किले की प्राचीर से देश की जनता को संबोधित करेंगे, वहीं आकर्षक झांकिया देखने का भी मौका मिलेगा। यह क्षण सभी के लिए बेहद ही रोमांचित करने वाला होगा। लोगों को दिल्ली पहुंचाने के लिए प्रशासन की ओर से व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed