फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   100 new yoga gymnasiums will be opened in the state, Yoga writer incentive scheme will also be started: Chief Minister

प्रदेश में खोलीं जाएंगी 100 नई योग व्यायामशालाएं, योग लेखक प्रोत्साहन योजना भी होगी शुरू : मुख्यमंत्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
100 new yoga gymnasiums will be opened in the state, Yoga writer incentive scheme will also be started: Chief Minister
​कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर पर आयोजित राज्यस्तरीय योग दिवस समारोह में योग ​करवाते योग गुरु स्वामी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। प्रदेश सरकार आने वाले दिनों में योग को और बढ़ावा देगी, इसके लिए 100 नई योग व्यायामशालाएं खोली जाएंगी। यही नहीं विश्वविद्यालय स्तर पर शोध को बढ़ावा देने के लिए उत्कृष्ट लेखन को राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शनिवार को ब्रह्मसरोवर तट पर आयोजित राज्य स्तरीय योग समारोह में बतौर मुख्यातिथि ये ऐलान किया।
उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय ध्यान केंद्र के लिए एक विशाल हॉल का निर्माण करवाया जाएगा तो सभी सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के योग प्रदर्शन के मूल्यांकन के लिए क्रेडिट आधारित प्रणाली को शुरू किया जाएगा। विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में योग को शैक्षणिक पाठ्यक्रम के रूप में लागू किया जाएगा और पाठ्यक्रम शीघ्र तैयार कर लिया जाएगा। योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा विषयों को इस वर्ष से ही आयुष चिकित्सा प्रणाली के अंतर्गत मान्यता दी जाएगी। चिकित्सकों का राजकीय पंजीकरण भी आरंभ किया जाएगा। योगासन को खेल के रूप में सुदृढ़ करने के लिए अनुभवी कोचों की नियुक्ति की जाएगी। खेल विभाग में 40 योग शिक्षकों की भर्ती शीघ्र शुरू की जाएगी। सभी सरकारी कार्यालयों में तनाव मुक्त माहौल देने के लिए पांच मिनट का योगा-ब्रेक शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि योग केवल व्यायाम का एक रूप नहीं, बल्कि स्वस्थ, खुशहाल एवं शांतिपूर्ण तरीके से जीवन जीने का एक संपूर्ण विज्ञान है। सभी को योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। आज पूरा विश्व को योगमय हो रहा है। सदियों से भारत की पहचान रही इस योग विद्या को प्रधानमंत्री ने पुन: विश्व पटल पर स्थापित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक लाख से अधिक लोगों द्वारा योग करने का दावा

राज्यस्तरीय कार्यक्रम के लिए ब्रह्मसरोवर पर 64 व मेला ग्राउंड पर 37 सेक्टर बनाए गए थे। हर सेक्टर में एक हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई थीं। लोगों को लाने के लिए 1685 रोडवेज बसें लगाई गई थी। ये बसें आधी रात को ही आयोजन स्थल पर पहुंचनी शुरू हो गईं थीं। प्रशासन ने दावा किया कि समारोह में लगभग एक लाख से अधिक लोगों ने एक साथ योग करके विश्व को संदेश दिया तो वहीं 22 जिलों और 121 खंडों में आयोजित कार्यक्रमों में लगभग 20 लाख से अधिक लोगों ने योग करके अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।राज्यस्तरीय योग दिवस पर डिजिटल प्लेटफार्म के जरिए भी राज्य स्तरीय योग महाकुंभ को जन-जन तक पहुंचाया गया। इंस्टाग्राम, फेसबुक प्लेटफार्म पर लोगों ने चार लाख 52 हजार व्यूज दिए। इनमें से तीन लाख 58 हजार व्यूज केवल इंस्टाग्राम पर मिले हैं। जिला प्रशासन के फेसबुक पेज, केडीबी की वेबसाइट का भी खूब प्रयोग किया गया। इसके अलावा अन्य डिजिटल प्लेटफार्म पर राज्यस्तरीय योग दिवस की वीडियो, डिजाइन, विज्ञापन, पोस्टर-बैनर को भी पोस्ट किया गया। जिला उपायुक्त नेहा सिंह के मुताबिक इन वीडियो पर 35145 पोस्ट दर्ज की गई और फेसबुक पर 94470 लोगों ने व्यूज दिए।



राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने भी किया योग
स्वामी रामदेव के साथ राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री नायब सैनी, आयुष एवं स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव, सांसद नवीन जिंदल के अलावा अधिकारियों ने भी योग किया। विशाखापट्टनम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को लाइव प्रसारण के माध्यम से सुना।



जीवन भक्ति, प्रकृति व संस्कृति का आधार है योग : रामदेव

योग गुरु स्वामी रामदेव ने योगाभ्यास कराया और कहा कि योग जीवन भक्ति, प्रकृति और संस्कृति का आधार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की पुरजोर पैरवी की थी। उन्हीं के प्रयास से वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा एक प्रस्ताव पारित कर 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया गया। 200 से भी अधिक देश योग अपना चुके हैं। उन्होंने कहा कि योग व सनातन पद्धति लोगों की जीवन पद्धति बन रही है।

कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर पर आयोजित राज्यस्तरीय योग दिवस समारोह में योग करवाते योग गुरु स्वामी

कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर पर आयोजित राज्यस्तरीय योग दिवस समारोह में योग करवाते योग गुरु स्वामी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed