फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   100 adolescent girls aged 14-15 years have been vaccinated against HPV.

Kurukshetra News: 14-15 वर्ष की 100 किशोरियों का किया जा चुका है एचपीवी टीकाकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
100 adolescent girls aged 14-15 years have been vaccinated against HPV.
कुरुक्षेत्र। 14 से 15 वर्ष की आयु वर्ग की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए जिले में 28 फरवरी से अब तक लगभग 100 किशोरियों का टीकाकरण किया जा चुका है। इस आयु वर्ग की किशोरियों का एचपीवी टीकाकरण के लिए अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत कुल 7,007 किशोरियों को यह टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाला दूसरा सबसे आम कैंसर है।
विज्ञापन




जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी है। यह वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर के मुख्य कारण ह्यूमन पैपिलोमा वायरस से लगभग 90 प्रतिशत तक सुरक्षा प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन जिला नागरिक अस्पताल, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में निःशुल्क उपलब्ध है। डॉ. सुखबीर सिंह ने स्पष्ट किया कि समाज में फैली गलतफहमियों को दूर करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने पुष्टि की है कि मासिक धर्म के दौरान भी यह टीका सुरक्षित रूप से लगाया जा सकता है।
विज्ञापन




एचपीवी एक वायरल संक्रमण है, जो कई बार बिना किसी स्पष्ट लक्षण के भी सर्वाइकल कैंसर का कारण बन जाता है। भारत में महिलाओं में होने वाले कैंसर मामलों में सर्वाइकल कैंसर दूसरे स्थान पर है। सिविल सर्जन ने कहा कि वर्तमान में उपलब्ध वैक्सीन अत्यंत प्रभावी है और इसे लगवाने से भविष्य में इस जानलेवा बीमारी की संभावना को काफी हद तक समाप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी 14-15 वर्ष की बेटियों के सुरक्षित स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य के लिए इस अभियान का लाभ अवश्य उठाएं और निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर एचपीवी टीका लगवाएं। स्वास्थ्य विभाग ने अभियान को सफल बनाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed