फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   10 teams of sub-division crossed the first hurdle for CM Cup

Kurukshetra News: सीएम कप के लिए उपमंडल की 10 टीमों ने पार की पहली बाधा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
10 teams of sub-division crossed the first hurdle for CM Cup
कुरुक्षेत्र। जिला खेल अ​धिकारी मनोज कुमार।
कुरुक्षेत्र। जिले में सीएम कप के लिए उपमंडल स्तर पर छह खेल प्रतियोगिताओं में 34 में से 10 टीमों ने पहली बाधा पार कर ली। अब उनका मुकाबला जिला स्तर पर दूसरे जिलों की टीम के खिलाड़ियों के साथ होगा। अगले सप्ताह शनिवार से यह जिला स्तरीय मुकाबले शुरू होंगे। काबिलेगौर है कि सात अगस्त से जिले में सीएम कप के लिए उपमंडल स्तर पर तीन दिवसीय कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, बास्केटबॉल और फुटबॉल के खेल हुए थे। इसमें कुल 34 महिला-पुरुष की टीम में 637 खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया था। इन खेल में विजेता टीम का चयन जिला स्तर पर होने वाले मुकाबले के लिए हुआ है।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि वॉलीबॉल में पिहोवा से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलसा, फुटबॉल में शाहाबाद से फुटबॉल तंगौर (पुरुष) व आर्य फुटबॉल क्लब (महिला), कबड्डी में पिहोवा से रामगढ़ रोड, हैंडबॉल में पिहोवा से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सारसा की महिला व पुरुष, खो-खो में थानेसर से पीएमश्री देवीदासपुरा (पुरुष) व द्रोणाचार्य खेल स्टेडियम (महिला) और बाॅस्केटबॉल में शाहाबाद से सतलुज वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (पुरुष) व सीएससी तंगौर (महिला) टीम का चयन हुआ है।
विज्ञापन

बताया कि जिला स्तर के मुकाबले 17 और 18 अगस्त को खेल जाएंगे। इसमें विजेता टीम को मंडल स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा। इसी तरह मंडल स्तर की खेल प्रतियोगिताओं की प्रथम टीम के प्रदेश स्तर पर मुकाबले होंगे। मंडल स्तर के मुकाबले 21 और प्रदेश स्तर के 24 से 25 अगस्त को खेल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed