{"_id":"62cf32547d8b2778c23dae1c","slug":"10-new-cases-of-corona-found-six-cured-kurukshetra-news-knl1145664158","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के 10 नए केस मिले, छह हुए ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के 10 नए केस मिले, छह हुए ठीक
विज्ञापन
कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जिले में बुधवार को भी 10 नए केस सामने आए हैं। वहीं छह मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज भी किया गया है। अब जिले में एक्टिव केसों की संख्या 43 है, जिसमें से 38 को होम आइसोलेट किया गया है और पांच अस्पताल में दाखिल हैं।
जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह के मुताबिक कि अभी तक लिए गए 744350 सैंपलों में से 716741 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। बुधवार को अलग-अलग स्थानों से कुल 383 सैंपल लिए गए हैं, जिसमें आरटी पीसीआर के 143 और रैपिड एंटीजन के 240 सैंपल शामिल हैं। जिले में पॉजिटिव केसों की रिकवरी रेट 98.36 और सैंपल पॉजिटिव रेट 3.64 पर है।
इस प्रकार अब एक्टिव केसों की संख्या 43 है। बुधवार को 10 व्यक्तियों की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई है और 6 मरीजों को रिकवर होने पर डिस्चार्ज किया गया है। अब तक 27068 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं और 400 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। उधर डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. अनुपमा सिंह ने कहा कि लोगों को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए प्रतिदिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से शेड्यूल जारी किया जा रहा है। शेड्यूल के अनुसार वीरवार 44 स्थानों पर टीकाकरण किया जाएगा। वहीं 12 से 14 वर्ष के बच्चों को 29 व 15 से 18 वर्ष के बच्चों को 43 जगहों पर वैक्सीन की डोज लगाई जाएगी।