फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   10 more new buses to be added to the depot's fleet; passengers to benefit from improved facilities.

Kurukshetra News: डिपो के बेड़े में शामिल होंगी 10 और नई बसें, यात्रियों को मिलेंगी सुविधाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
10 more new buses to be added to the depot's fleet; passengers to benefit from improved facilities.
कुरुक्षेत्र। पुराना बस अड्डा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। रोडवेज डिपो के बेड़े में 10 और नई बसें शामिल होने वाली हैं, जिसके बाद यात्रियों को अधिकतम सुविधाएं मिल पाएंगी। डिपो प्रशासन की ओर से विभाग को 10 नई बसें और दिए जाने की मांग की है। विभाग ने न केवल इसे स्वीकार कर लिया है बल्कि खरीद प्रक्रिया को भी पूरा किया जा चुका है। अब जल्द ही ये बसें बेड़े में शामिल हो सकती हैं। पिछले सप्ताह भी डिपो को 10 नई इलेक्ट्रिक बसें मिली थीं, जिसके बाद यात्रियों को कुछ सुविधाएं मिलने लगी थीं। बेड़े में वर्तमान में 172 बसें हैं और अब नई बसें मिलने से इनमें बढ़ोतरी होगी, जिसके बाद न केवल रूटों पर बसों की सेवाएं बढ़ेंगी बल्कि यात्रियों को फायदा मिल पाएगा।
जिला में कुरुक्षेत्र व पिहोवा सब डिपो हैं, जहां से 10 से ज्यादा राज्यों तक बसें पहुंचती हैं। इनमें उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, जम्मू-कश्मीर सहित अन्य राज्य भी शामिल हैं। डिपो में नई बसें पहुंचते ही इन्हें लंबे रूटों पर उतारे जाने की योजना बनाई जाने लगी है।
विज्ञापन



यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधाएं देने के प्रयास : महाप्रबंधक



डिपो महाप्रबंधक समिंद्र सिंह का कहना है कि यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधाएं देने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के चलते 10 और नई बसें बेड़े में शामिल की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed