फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   10 months after the death of the young man, the father committed suicide by hanging

Kurukshetra News: युवक की मौत के 10 महीने बाद पिता ने फंदा लगा दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
10 months after the death of the young man, the father committed suicide by hanging
कुरुक्षेत्र। शेखों वाला मोहल्ला में देर रात एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की शिनाख्त 45 वर्षीय सतपाल के रूप में हुई है। सतपाल की पत्नी अपने काम पर गई हुई थी। इसी दौरान उसने अंदर से दरवाजा बंद कर फंदा लगा लिया। सतपाल अपने बेटे की मौत के कारण मानसिक तनाव में था।
विज्ञापन

थाना कृष्णा गेट में दिए बयान में कृष्ण कुमार निवासी शेखों वाला मोहल्ला ने बताया कि वह गाड़ियों की डेंटिंग-पेंटिंग का काम करता है। बुधवार को उसकी बहन गीता अपने काम पर गई थी। इसी दौरान उसका बहनोई सतपाल घर पर अकेला ही था। रात करीब साढ़े आठ बजे उसकी बहन घर आई तो दरवाजे अंदर से बंद था। दरवाजा खटखटाने और आवाज देने के बाद भी सतपाल ने दरवाजा नहीं खोला तो उसकी बहन ने आस पड़ोस से मदद मांगी। लोगों ने कुंडी तोड़कर दरवाजा खोला तो सतपाल का शव फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस ने बयान के आधार पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


जवान बेटे की मौत से था परेशान
कृष्ण कुमार ने बताया कि उसका बहनोई अपने बेटे की मौत से परेशान चल रहा था। करीब 10 महीने पहले उसके 22 साल के बेटे अमन कुमार की मौत हो गई थी। इस कारण सतपाल तनाव में आ गया था। इसी कारण उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed