फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   10 lack rupee fraud case in kurukshetra

10 लाख रुपये व दो लाख के जेवर को दुगना करने का दिया लालच, छह माह बाद पोटली खोली तो निकली चिल्ड्रन मनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
10 lack rupee fraud case in kurukshetra
गांव बारना में जागरण करने आए एक युवक ने महिला को पैसा दोगुना करने का लालच देकर 10 लाख रुपये और दो लाख रुपये के जेवर की ठगी को अंजाम दिया। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना केयूके में दी शिकायत में गांव बारना निवासी सुनीता ने बताया कि दिसंबर 2019 में उनके पड़ोस में जींद के गांव दनौरी का कृष्ण भगवती जागरण करने के लिए आया था। जिसने कहा कि वे जितने पैसे उसे देगी वह उसे दोगुने कर देगा। वह उसकी बातों में आ गई। शिकायत में बताया कि उसके घर पर अपने बेटे को विदेश भेजने के लिए 10 लाख रुपये जोड़े थे।
विज्ञापन

इसके अलावा चार सोने की अंगूठी, एक जोड़ी सोने की बाली, एक जोड़ी सोने के झुमके और दो लॉकेट कृष्ण की बातों में आकर दिए थे। कृष्ण ने एक काले कपड़े में लपेटकर रुपये व सोने के जेवरात उसको दे दिए और कहा कि इन्हें अभी खोल कर मत देखना कम से कम पांच से छह महीने के बाद इसे खोलना। लगभग पांच माह बाद उसे निजी खर्च के लिए पैसे की जरूरत पड़ी तो उसने कृष्ण की दी पोटली खोलकर देखी। उसमें से उसे दो-दो हजार रुपये की चिल्ड्रेन मनी मिली। जिस पर उसे सोने के जेवरात पर भी शक हुआ। उसने सुनार के पास जाकर जेवर की जांच कराई तो वह भी नकली मिले। जिस पर उसे ठगी का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed