फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   10 case active in kurukshetra, six recovered

कुरुक्षेत्र में 10 सक्रिय केस, छह ने दी कोरोना को मात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
10 case active in kurukshetra, six recovered
जिले में अब कोरोना के महज 10 सक्रिय केस बचे हैं, जबकि बुधवार को छह मरीजों ने कोरोना को मात दी है। यही नहीं, आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन से लिए 1149 सैंपलों में से मात्र एक व्यक्ति की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। ये जानकारी जिला सिविल सर्जन डॉ. संत लाल वर्मा ने
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 22083 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें से 21719 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। अभी तक 354 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में पॉजिटिव केसों की रिकवरी में लगातार सुधार हो रहा है। जिले का रिकवरी रेट 98.35 पर पहुंच गया है और सैंपल पॉजिटिव रेट घटकर 5.10 फीसदी पर। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक लिए गए 434090 में से 411233 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। सीएमओ ने बताया कि कुरुक्षेत्र में अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों पर आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के कुल 1149 सैंपल लिए गए है, जिनमें आरटी पीसीआर के 673 व रैपिड एंटीजन के 476 सैंपल शामिल है।10 में से 5 मरीज होम आइसोलेट है और 5 मरीज अलग-अलग अस्पतालों में दाखिल है। उधर, स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीनेशन अभियान के तहत बुधवार को करीब 600 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। अब तक स्वास्थ्य विभाग 3 लाख 48 हजार 398 को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन

दो कंटेनमेंट जोन क्षेत्र को किया डी-नोटिफाई
स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी के अनुसार जिले में बनाए गए कंटेनमेंट जोन को कोरोना केसों की रिकवरी के बाद डी-नोटिफाई किया जा रहा है। एडवाइजरी के अनुसार जिले के वार्ड-10 लाडवा व बीड़ सौंटी में बनाए गए कंटेनमेंट व बफर जोन क्षेत्र से निजात दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed