फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   10 bed isolation ward built in LNJP hospital

Kurukshetra News: एलएनजेपी अस्पताल में बनाया 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
10 bed isolation ward built in LNJP hospital
कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में बनाया गया आईसालेशन वार्ड। संवाद
कुरुक्षेत्र। ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) को लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग चौकस है। विभाग एचएमपीवी से बचाव के लिए तैयारी करने का दावा कर रहा है।
विज्ञापन

एलएनजेपी अस्पताल में वायरस से संक्रमितों के उपचार की व्यवस्था बनाई जा रही है। इसके लिए अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड आरक्षित कर दिया गया है। विभाग ने एचएमपीवी से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी करने के साथ-साथ संक्रमितों के उपचार की तैयारी कर दी है। एलएनजेपी अस्पताल की पहली मंजिल पर एचडीयू के साथ आइसोलेशन वार्ड स्थापित किया गया है।
इस वार्ड में संक्रमित लोगों के उपचार के लिए 10 बेड की व्यवस्था की गई है साथ ही दो नर्सों काे वार्ड में नियुक्त किया गया है। संक्रमित से स्टाफ के बचाव के लिए अलग किट भी रखी गई है। इसके अलावा कोई मामला मिलने पर ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक की मौजूदगी में संक्रमितों को रखा जाएगा। हालांकि विभाग ने इस वायरस को लेकर लोगों को ज्यादा परेशान न होने की सलाह दी है। उधर, विभाग ने विदेशों से अपने घर लौटने वाले लोगों से अपने स्वास्थ्य की जांच कराने का आह्वान किया है। विभाग विदेश से आए लोगों की जांच के लिए कोई योजना बनाने पर भी मंथन कर रहा है।
विज्ञापन

बताते चलें कि कोरोना महामारी के दौरान विभाग ने विदेश से आए लोगों से संपर्क कर उनको जांच के लिए अस्पताल बुलाया था। इसमें कई लोगों ने अपनी कोरोना की जांच कराई थी। हालांकि जिले में अभी तक एचएमपीवी का कोई मामला नहीं है। अस्पताल में खांसी-जुकाम, बुखार और सांस लेने में कठिनाई के मरीजों पर फोकस किया जा रहा है। अस्पताल में लोगों को एक-दूसरे से दूरी बनाकर रखने की सलाह दी जा रही है।

कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में बनाया गया आईसालेशन वार्ड। संवाद

कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में बनाया गया आईसालेशन वार्ड। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed