फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   1-year-old child dies during treatment, doctor accused of negligence

निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 11 वर्षीय बच्चे की मौत, लापरवाही का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
1-year-old child dies during treatment, doctor accused of negligence
शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान एक 11 वर्षीय बच्चे की मौत होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने चिकित्सक पर उपचार के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। परिजनों ने चिकित्सक के खिलाफ थाना कृष्णा गेट शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

उधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच कराने का आश्वासन दिया है। बच्चे की मौत होने से परिजन सदमे में हैं। सोमवार को दोपहर बाद बच्चे के शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

चौटाला मोहल्ला वासी अश्वनी ने थाना कृष्णा गेट पुलिस में दी शिकायत में बताया है कि रविवार को उनके 11 वर्षीय बच्चे दर्शित को बीमार होने पर शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया था। चिकित्सक ने तकरीबन पूरा दिन बच्चे को अपने क्लीनिक पर रखा दाखिल रखा। रविवार शाम को ही वह दर्शित को वापस घर ले आए थे। रात को ही दर्शित की तबीयत दोबारा से बिगड़ गई और वह उसे शहर के अन्य निजी अस्पताल ले गए, जहां थोड़ी देर बाद इलाज के दौरान दर्शित ने दम तोड़ दिया। आरोप है कि चिकित्सक ने इलाज में लापरवाही बरती, जिसके चलते ही उसके बेटे की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना कृष्णा गेट प्रभारी मलकीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने दर्शित के पिता अश्वनी ने एक निजी क्लीनिक के चिकित्सक पर उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट से बच्चे की मौत के कारण का खुलासा होगा। बताया कि ऐसे मामलों में सिविल सर्जन द्वारा जांच के लिए कमेटी गठन करने का प्रावधान है। पुलिस इस मामले में मंगलवार को एलएनजेपी अस्पताल के सिविल सर्जन से एक पैनल बनाने की सिफारिश करेगी। सिविल सर्जन की अगुवाई में गठित कमेटी ही इस सारे मामले की जांच कर पता लगाएगी कि किस स्तर पर उपचार के दौरान चिकित्सक द्वारा लापरवाही बरती गई है। आगामी कार्रवाई इस कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद ही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed