फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   1 died in road accident at Kurukshetra

दर्दनाक सड़क हादसा: डंपर ने बाइक सवार को कुचला, युवक की हुई मौत

Wed, 07 May 2025 10:05 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 07 May 2025 10:05 AM IST
सार

सड़क हादसे में एक शख्स की मौत हुई है। डंपर एक बाइक चालक को  घसीटते हुए करीब 100 मीटर तक ले गया जिससे बाइक सवार की मौत हो गई। 

विज्ञापन
1 died in road accident at Kurukshetra
सड़क हादसे में एक शख्स की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के मोहन नगर चौक के पास, पीपली से थर्ड गेट रोड पर बने रेलवे ओवरब्रिज पर बीती रात करीब 12:00 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान सलारपुर रोड निवासी योग के रूप में हुई है। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना भयानक था कि बाइक सवार युवक डंपर के नीचे आ गया, और डंपर उसे करीब 100 मीटर तक घसीटता चला गया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए लोकनायक जयप्रकाश नागरिक अस्पताल के शवगृह में भिजवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed