फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   1.60 lakh froud on the name of double

पैसे दोगुने करने का लालच देकर एक लाख 60 हजार रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
1.60 lakh froud on the name of double
पैसे दोगुने करने का लालच देकर एक लाख 60 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बलदेव सिंह वासी नई निहारसी ने थाने में दी शिकायत में बताया कि वह खेती बाड़ी करता है। वह अपने पिता महिंद्र सिंह के साथ अपने आढ़ती टिंकू जिसकी अनाज मंडी ठोल में दुकान के पास हिसाब करने के लिए गए थे। हिसाब करने के बाद उसने व उसके पिता ने आढ़ती टिंकू से एक लाख 60 हजार रुपये उधार लेकर बाइक पर सवार होकर अपने घर आ रहे थे। करीब पौने 12 बजे पीर बाबा मजार रक्बा ठोल के पास पहुंचे तो एक सफेद रंग की कार में बैठे व्यक्तियों ने जो साधुओं के भेष में थे, उन्हें बाइक रोकने का इशारा किया और उन्होंने बाइक रोक ली। कार सवार साधू उनसे रास्ता पूछने लगे और बातों में उलझा लिया। इस दौरान एक साधू ने उसे पचास रुपये का नोट निकालकर अपने हाथ पर रखने को कहा, पचास रुपये का नोट हाथ पर रखा तो उसमें से पानी निकलने लगा। सभी ने कहा कि आपके पास जितने रुपये हैं सभी दोगुना करके दे देंगे। उसके बाद उसके पिता ने एक लाख 60 हजार रुपये का थैला उनमें से एक व्यक्ति के हाथों में दे दिया। अन्य चार व्यक्तियों ने उन्हें बातों में लगाया और कुछ मंत्रोच्चारण करने लगे। इस बीच उन्होंने उनसे कहा की सड़क पर जो बजरी पड़ी है वह इकट्ठी करके उन्हें दे और नोट दोगुने हो जाएगे। जैसे ही वे बजरी इकट्ठी करने के लिए सड़क पर नीचे झुके तो पांचों आरोपी कार में अंबाला की तरफ भाग गए। मामले की जांच कर रहे एएसआई शमशेर सिंह ने कहा कि आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस घटनास्थल से अंबाला की ओर जाने वाले रास्ते के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है ताकि गाड़ी को ट्रेस किया जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed