{"_id":"075b9ff5eb090f5f2b2cbc6f80fe5f0f","slug":"know-what-where-fhraaga-tricolor-on-republic-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए, गणतंत्र दिवस पर कौन कहां से फहराएगा तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए, गणतंत्र दिवस पर कौन कहां से फहराएगा तिरंगा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 18 Jan 2014 04:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए छह मंत्रियों और दो मुख्य संसदीय सचिवों का कार्यक्रम संशोधित किया है।
विज्ञापन
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार बिजली मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव महेंद्रगढ़ (नारनौल) में, शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल रोहतक में, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री किरण चौधरी पलवल में, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री सावित्री जिंदल फतेहाबाद में, स्वास्थ्य मंत्री राव नरेंद्र सिंह पंचकूला में, श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री पंडित शिव चरण लाल शर्मा पानीपत में, मुख्य संसदीय सचिव राव दान सिंह हिसार में और मुख्य संसदीय सचिव जयवीर यमुनानगर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इससे पूर्व बिजली मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव को रोहतक में, शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल हिसार में, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री किरण चौधरी को यमुनानगर में, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री सावित्री जिंदल को पंचकूला में, स्वास्थ्य मंत्री राव नरेंद्र सिंह को फतेहाबाद में और श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री पंडित शिव चरण लाल शर्मा को महेंद्रगढ़ (नारनौल) में राष्ट्रीय ध्वज फहराना था। इसी प्रकार, मुख्य संसदीय सचिव रावदान सिंह को पानीपत में और मुख्य संसदीय सचिव जयवीर को पलवल में राष्ट्रीय ध्वज फहराना था।
विज्ञापन
पूर्ववर्ती कार्यक्रम के अनुसार, हरियाणा का राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह गुड़गांव में ही आयोजित किया जाएगा, जहां राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इसी दिन सांय गुड़गांव में ही एट होम का भी आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा नूंह में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।