फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   knife murder of woman

दिन-दहाडे़ चाकू से गोदकर महिला की हत्या

Tue, 17 Dec 2013 11:28 PM IST
अमर उजाला फरीदाबाद
अमर उजाला फरीदाबाद Updated Tue, 17 Dec 2013 11:28 PM IST
विज्ञापन
knife murder of woman
मंगलवार को दिनदहाडे़ शहर के सेक्टर-7 बी स्थित एक मकान में घुसकर बदमाशों ने पचास वर्षीय महिला की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। महिला का शव लहूलुहान अवस्था में फर्श पर पड़ा मिला। पुलिस आयुक्त एएस चावला ने भी मौके का निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि घर में लूटपाट भी की गई लेकिन अभी तक लूटे गए सामान का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


मूलरूप से बिहार के रहने वाले अशोक कुमार सिन्हा सेक्टर-7बी में किराये के मकान में अपनी पत्नी संगीता सिन्हा के साथ रहते हैं। वह बल्लभगढ़ स्थित स्टार वॉयर कंपनी में डीजीएम-मेंटेनेंस के पद पर कार्यरत हैं। उनके तीन बच्चे हैं, जो कि शहर से बाहर रहकर पढ़ते हैं।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह करीब 8:45 बजे अशोक सिन्हा अपनी ड्यूटी पर चले गए। घर पर उनकी पत्नी संगीता सिन्हा अकेली थीं। नौकरानी पूजा सुबह करीब 11:00 उनके घर पर पहुंची। उसने देखा कि संगीता सीढ़ियों के पास फर्श पर लहूलुहान अवस्था में पड़ी हुई हैं। उसने तुरंत शोर मचा दिया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। घटना की सूचना उसके पति व पुलिस को दी गई। डीसीपी बल्लभगढ़ सुखबीर सिंह, एसीपी दिनेश यादव, थाना सेक्टर-सात प्रभारी मनोज कुमार के अलावा सीआईए टीमें व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट मौके पर पहुंचे। महिला की छाती के अलावा पेट तथा हाथ पर धारदार हथियार से कई घातक वार किए गए थे। पुलिस के पहुंचने तक महिला की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी दिनेश यादव ने बताया कि महिला की हत्या की गई है। कितने लोग घर के अंदर घुसे थे यह अभी पता नहीं चल पाया है। लूटपाट की घटना से इंकार नहीं किया जा सकता। आरोपियों को पकड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed