{"_id":"601a32518ebc3ec2c828a6d9","slug":"kisan-andolan-kisan-mahapanchayat-in-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन : जींद में महापंचायत ने किए पांच प्रस्ताव पास, किसानों की रिहाई भी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन : जींद में महापंचायत ने किए पांच प्रस्ताव पास, किसानों की रिहाई भी शामिल
Wed, 03 Feb 2021 10:51 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 03 Feb 2021 10:51 AM IST
विज्ञापन
जींद महापंचायत में पेश प्रस्तावों का हाथ उठाकर समर्थन करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
जींद में बुधवार को हुई महापंचायत में पांच प्रस्ताव पास किए गए हैं। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने मंच से इन प्रस्तावों की घोषणा की तो महापंचायत में उपस्थित लोगों ने हाथ उठाकर उनका समर्थन किया।
विज्ञापन
महापंचायत में पांच प्रस्तावों में सबसे प्रमुख है, तीनों कृषि कानूनों की वापसी का प्रस्ताव। दूसरा प्रस्ताव एमएसपी पर कानून बनने का लाया गया। तीसरे में स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करने और चौथे प्रस्ताव में दिल्ली में पकड़े गए ट्रैक्टर व लोगों को रिहा करने की बात कही गई। पांचवां प्रस्ताव किसानों के कर्ज माफ करने का था।
विज्ञापन
महापंचायत में उम्मीद के मुताबिक भीड़ थी। राकेश टिकैत जब मंच पर बोलने वाले थे तो उससे चंद मिनट पहले ही मंच टूट गया। उस दौरान गुरनाम सिंह चढूनी और राकेश टिकैत मंच पर थे। मंच के टूटते ही वहां हड़कंप मच गया लेकिन कुछ ही देर बाद टिकैत दोबारा मंच पर आए। इसके बाद उन्होंने कहा कि मंच भाग्यवानों के टूटते हैं।
विज्ञापन
मंच पर पहुंचने के बाद सबसे पहले राकेश टिकैत को हल देकर सम्मानित किया गया। उनके पहुंचने के बाद वहां लोग अपनी-अपनी जगहों से खड़े हो गए उन्होंने मंच से ही हाथ जोड़कर लोगों को बैठने की अपील की। इस मौके पर पहुंचे भाकियू के महासचिव ने कहा कि दिल्ली में एक लाख लोग हैं, एक करोड़ होने चाहिए। महासचिव युद्धवीर सिंह ने कहा कि जब भी संदेश आए सभी दिल्ली पहुंचे।