फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kisan Andolan: Clash on Punjab borders, Haryana farmers and Khaps come in support

Kisan Andolan: पंजाब सीमाओं पर टकराव, हरियाणा के किसान और खापें आईं समर्थन में, सरकार से वार्ता आज

Thu, 15 Feb 2024 01:34 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, चंडीगढ़/करनाल/रोहतक/पटियाला।
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, चंडीगढ़/करनाल/रोहतक/पटियाला। Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 15 Feb 2024 01:34 AM IST
सार

हरियाणा सीमा पर पंजाब के किसानों का जमावड़ा बढ़ गया है। दातासिंह वाला बॉर्डर पर रबड़ बुलेट लगने से 5 किसान व शंभू बॉर्डर पर 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए। संयुक्त मोर्चा ने दिल्ली कूच रोका है। आज बैठक के बाद फैसला लेंगे, पंजाब में ट्रेनें रोकने व टोल बंद कराने का एलान किया गया है। 

विज्ञापन
Kisan Andolan: Clash on Punjab borders, Haryana farmers and Khaps come in support
बॉर्डर की तरफ बढ़ते किसानों पर फेंके गए आंसू गैस के गोलों से उठता धुआं। - फोटो : संवाद

विस्तार

दिल्ली के लिए निकले पंजाब के किसानों और सुरक्षाबलों के बीच बुधवार को दूसरे दिन भी कई बार टकराव हुआ। दातासिंह वाला बॉर्डर पर रबड़ की गोलियां लगने से पांच किसान और शंभू बॉर्डर पर एक एएसआई समेत 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए। दातासिंह वाला बॉर्डर पर किसानों ने हरियाणा सीआईडी के कर्मचारी सत्येंद्र पाल सिंह को बंधक बना लिया। सीआईडी कर्मचारी किसानों के बीच बैठकर उनकी रणनीति जानने का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस द्वारा कुछ जगहों पर आंसू गैस के गोले दागने से नाराज हरियाणा के किसान संगठन और खाप पंचायतें किसानों के समर्थन में आ गईं हैं और गुरुवार को बैठक बुलाई है। उनका कहना है कि वह किसानों के साथ हैं, मगर आंदोलन में शामिल होने का फैसला बैठक के बाद लेंगे। उधर, दूसरी तरफ केंद्र सरकार से दो बार वार्ता विफल होने के बाद दिल्ली कूच पर अड़े किसानों और केंद्र सरकार के बीच अब वीरवार को चंडीगढ़ में शाम पांच बजे तीसरे दौर की बातचीत होगी।
विज्ञापन


बैठक में तीन केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, अर्जुन मुंडा और नित्यानंद राय शामिल होंगे। पहले यह बैठक बुधवार शाम को ही प्रस्तावित थी। इसमें केंद्र के प्रतिनिधि ऑनलाइन जुड़ने थे। मगर इसे बाद में वीरवार के लिए निर्धारित कर दिया गया। किसानों ने कहा है कि बैठक होने तक वह बॉर्डर पर शांति से बैठेंगे। उसके बाद आगे की रणनीति बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Kisan Andolan: Clash on Punjab borders, Haryana farmers and Khaps come in support
प्रदर्शन कर रहे किसानों पर डाले आंसू गैस के गोले। - फोटो : संवाद

बुधवार दिन में हांसी, हिसार, फतेहाबाद से किसानों के जत्थे पंजाब के किसानों के समर्थन में शंभू बार्डर और दातासिंह वाला बार्डर पर पहुंच गए। कैथल में भाकियू के धन्ना भगत गुट नेआंदोलन में शामिल होने का निर्णय लिया है। पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष मनदीप नथवान ने कहा कि हिसार के गांव सिसाय में  महापंचायत बुलाई है।

वहीं, माजरा खाप के प्रधान गुरविंदर संधु, कंडेला खाप के प्रधान ओमप्रकाश और नौगामा खाप के प्रधान सुरेश ने कहा कि यदि पुलिस ने किसानों से ज्यादती बंद नहीं की तो वे आंदोलन में कूदने को मजबूर होंगे। सर्वजातीय खाप के राष्ट्रीय संयोजक टेकराम कंडेला ने भी सरकार से किसानों की मांगें मानने की अपील की है।

पंजाब के किसान लगातार शंभू और दातासिंह वाला बॉर्डर से हरियाणा में घुसने की कोशिशें कर रहे हैं। फिलहाल करीब 25 हजार किसान शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं, फिलहाल कूच रोक दिया है। उधर, भाकियू एकता उगराहां ने वीरवार को पंजाब में ट्रेनें रोकने का एलान किया है। एसकेएम की करीब 34 जत्थेबंदियों ने 15 फरवरी को सुबह 11 से 2 बजे तक टोल फ्री कराने की घोषणा की है।

किसानों को रोकने के लिए प्रशासन ने खेतों में छोड़ा पानी
दिल्ली बॉर्डर पर बुधवार को भी जाम की स्थिति बनी रही। उधर, खनौरी-दातासिंह वाला बॉर्डर पर किसानों ने दोपहर में सड़क पर बिछाई गई कंटीली तार उखाड़ दी। इससे पहले सुबह के समय किसानों ने सड़क पर लगाई गई कीलों को भी उखाड़ दिया था। इस पर सुरक्षाबलों ने किसानों पर आंसू गैस के गोले, वाटर कैनन और रबड़ की गोलियां चलाईं। किसानों को खेतों के रास्ते आने से रोकने के लिए हरियाणा प्रशासन ने दातासिंह वाला बॉर्डर पर खेतों में पानी छोड़ दिया है। अंबाला के शंभू बॉर्डर पर भी सुरक्षाबल किसानों को रोकने के लिए दिनभर आंसू गैस के गोले और रबड़ की गोलियां चलाते रहे। हरियाणा सीमा पर किसानों का जमावड़ा और बढ़ गया है।

Kisan Andolan: Clash on Punjab borders, Haryana farmers and Khaps come in support
जगजीत सिंह डल्लेवाल - फोटो : अमर उजाला

डल्लेवाल बोले- दिल्ली जाना किसानों के अहम का सवाल नहीं... 
किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल और सरवण सिंह पंधेर ने ऐलान किया है कि मंत्रियों से बैठक के बाद फैसला होगा कि दिल्ली चलो यात्रा जारी रहेगी या नहीं। पंधेर ने शंभू बॉर्डर पर मीडिया से बातचीत में कहा कि दिल्ली जाना किसानों के अहम का सवाल नहीं है, उद्देश्य केवल मांगें मनवाना है। इसलिए केंद्र या तो बैठकर किसानों की मांगें पूरा कर दे या फिर उन्हें दिल्ली जाने दे।

Kisan Andolan: Clash on Punjab borders, Haryana farmers and Khaps come in support
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज - फोटो : अमर उजाला
विज ने किसानों की मंशा पर उठाए सवाल 
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने किसानों के आंदोलन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के प्रतिनिधि दिल्ली जाकर केंद्र सरकार से बात करना चाहते हैं, लेकिन जब केंद्रीय मंत्री चंडीगढ़ आए तो उन्होंने बात नहीं की। साफ है कि उनका मकसद कुछ और है। उन्होंने विपक्ष पर सवाल उठाए कि एमएसपी पर 2004 में रिपोर्ट आई थी। इसके बाद केंद्र में 10 साल कांग्रेस सरकार थी, तब वे क्या करते रहे। जब अमृतसर से किसान चले हैं तो वहां की सरकार ने रोकने की कोई कोशिश नहीं की। इससे भी पता चलता है कि विपक्ष दिल्ली में आतंक मचाना चाहता है। विज ने पंजाब सरकार के ड्रोन न भेजने के नोटिस पर कहा कि हैरानी है कि पंजाब सरकार ने नोटिस जारी किया कि हमारी सीमा में ड्रोन मत भेजो। क्या यह हिंदुस्तान-पाकिस्तान हो गया है।

Kisan Andolan: Clash on Punjab borders, Haryana farmers and Khaps come in support
पंजाब के सीएम भगवंत मान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आंसू गैस चलाना बंद करे हरियाणा : मान
दिल्ली जा रहे पंजाब के किसानों को रोकने के लिए हरियाणा सरकार की कार्रवाई पर पंजाब सरकार ने कड़ा एतराज जताया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से अपील की है कि वह पंजाब के किसानों को दिल्ली जाने दें। उन पर लाठीचार्ज न करें। किसानों पर आंसू गैस के गोले और पानी की बौछार करना बंद करें। उन्होंने हरियाणा पुलिस के हमले में किसानों के घायल होने पर दुख जताते हुए कहा कि हरियाणा की तरफ से आंसू गैस के गोले पंजाब की सीमा में किसानों पर फेंके गए हैं।

पटियाला के डीसी ने अंबाला प्रशासन को लिखा पत्र...
हरियाणा की तरफ से पंजाब की सीमा में ड्रोन के जरिए आंसू गैस के गोले फेंकने पर पटियाला के डीसी शौकत अहमद परे ने अंबाला के डीसी व एसपी को पत्र लिखकर इस पर एतराज जताया है। उन्होंने लिखा है कि शंभू बॉर्डर पर पंजाब की सीमा के अंदर ड्रोन न उड़ाए जाएं।

Kisan Andolan: Clash on Punjab borders, Haryana farmers and Khaps come in support
राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

राहुल ने घायल किसान से की फोन पर बात, जाना हालचाल 
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने टकराव में घायल हुए किसान गुरमीत से फोन पर बातचीत की और उनका हालचाल पूछा। गुरमीत ने उन्हें बताया कि उनके दोनों हाथों, आंख की पलक पर और बगल में छर्रे लगे हैं। आंख के ऊपर भी छर्रा लगा है। राहुल ने पूछा कि कुल कुल कितने किसान घायल हुए हैं। इस पर गुरमीत ने बताया कि अब तक 100 से ज्यादा किसान घायल हो चुके हैं। 3-4 की हालत गंभीर है। एक किसान की दोनों आंखों की रोशनी चली गई है।

बोर्ड परीक्षार्थी समय से पहले घर से निकलें : सीबीएसई
गाजीपुर, सिंघु व टीकरी बॉर्डर और नई दिल्ली जिले में ही 30 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात हैं। सीमाएं सील होने से दिल्ली के बाजारों में एनसीआर से ग्राहकों का आवागमन थोक बाजारों में कम हो गया है। इससे अलावा दिल्ली मेट्रो में एक दिन में सर्वाधिक यात्रियों का नया रिकॉर्ड बना। मंगलवार को 71.09 लाख लोगों ने मेट्रो में यात्रा की। वहीं, सीबीएसई ने छात्रों के लिए एडवाइजरी जारी कर उन्हें परीक्षा केंद्रों पर समय से पहुंचने के लिए अपने घरों से थोड़ा पहले निकलने को कहा है। साथ ही परीक्षार्थियों को मेट्रो ट्रेन सेवाओं का इस्तेमाल करने की भी सलाह दी है जो बिना रोकटोक चल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed