{"_id":"6aa91cddae92361a59f463e16269e435","slug":"kidnapping-case-on-creditors","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेनदारों पर ही दर्ज करवा दिया अपहरण का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेनदारों पर ही दर्ज करवा दिया अपहरण का केस
रेवाड़ी/ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2013 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसबीआई में नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले को पुलिस रविवार को गुड़गांव से गिरफ्तार करके लाई।
पुलिस ने बिहार के जिला बाका बिहारी के जगननाथपुर निवासी केके दुंग उर्फ प्रणव कुमार उर्फ बबलू झा को सोमवार को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया। आरोपी के परिजनों ने उसके अपहरण का मामला दर्ज करवा रखा था, जबकि वह लेनदारों के साथ मिला।
पुलिस जांच में आरोपी ने बताया कि 15 दिन पहले उसके परिजनों ने पटना के थाना जक्कनपुर में उसके अपहरण व 50 लाख रुपये की फिरौती मांगने के आरोप में भिवानी निवासी नरेश, करण व दयाचंद पर मामला दर्ज कराया था। गुड़गांव में पुलिस को सुभाष चौक पर प्रणव भिवानी के इन्हीं युवकों के साथ झगड़ता हुआ मिला।
पुलिस ने थाने लाकर उनसे पूछताछ की तो ठगी के मामले का पूरा खुलासा हुआ। इन लोगों ने अपहरण नहीं किया बल्कि प्रणव ने रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर उनसे लाखों रुपये लिए हुए हैं। रकम को निकालने के लिए वे लोग झांसा देकर उसको गुड़गांव लेकर आए थे। इस पर प्रणव के परिजनों ने उनके खिलाफ अपहरण का केस दर्ज करवा दिया। उन्होंने यह भी बताया कि प्रणव के खिलाफ रेवाड़ी में की ठगी का मामला दर्ज है। सूचना मिलने के बाद माडल टाउन थाना पुलिस रेवाड़ी आरोपी को गिरफ्तार करके ले आई।
विज्ञापन
क्या था मामला
6 मई 2013 को बोहतवास भोंदू निवासी रीना पत्नी रामरस यादव ने माडल टाउन थाना में शिकायत देते हुए उक्त आरोपी के खिलाफ एसबीआई में नौकरी लगाने के नाम पर सात लाख रुपये ठगने का मामला दर्ज कराया था। आरोपी ने रीना को फर्जी ज्वाइन लेटर भी दे दिया था। आरोपी ने कुछ माह तक ब्रास मार्केट रेवाड़ी में प्लेसमेंट आफिस खोला था।