{"_id":"201f3298891cbf74b42d47f5598a47b0","slug":"kidnape-of-a-boy","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेशी पर आ रहे युवक का अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेशी पर आ रहे युवक का अपहरण
अमर उजाला हथीन
Updated Thu, 12 Dec 2013 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अदालत में पेशी के लिए आ रहे एक युवक का बोलेरो गाड़ी में सवार पांच लोगों ने रास्ते से अपहरण कर लिया। इस मामले में युवक के पिता चिल्ली निवासी आस मौहम्मद ने हथीन थाना में लिखित शिकायत दी। खबर लिखे जाने तक हथीन थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
चिल्ली निवासी आस मौहम्मद ने पुलिस को बताया कि उनका पुत्र इरफान बुधवार को हथीन अदालत में तारीख पर गांव चिल्ली से पैदल चला था लेकिन जब वह रात तक वापस नहीं आया तो उसकी खोजबीन की गई। बृहस्पतिवार को खोजबीन के दौरान पता चला कि चिल्ली गांव से हथीन के लिए पैदल चलते वक्त धीरनकी रोड पर खंदावली के निकट एक सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी में सवार पांच लोगों ने जबरन उसे गाड़ी में डाल दिया। पता करने पर पता चला की बोलेरो गाड़ी में जिन लोगों ने इरफान का अपहरण किया, वे मेवात जिला के रहने वाले हैं। पीड़ित पिता ने शिकायत में आरोपियों के नाम-पता भी लिखकर दिए हैं।
विज्ञापन
अपहरण के बारे में पता चलने पर उसने गांव के मौजिज लोगों को बताया और बृहस्पतिवार को वे हथीन थाना पहुंचे। लोगों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने व अपहृत युवक को आजाद कराने की मांग की। इस संबंध में हथीन थाने के प्रभारी सुरेश भड़ाना ने कहा कि उन्हें शिकायत मिली है, जांच कराई जा रही है, जांच के बाद मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन