फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Zero facilities in the sports complex... lots of problems

Karnal News: खेल परिसर में सुविधाएं शून्य... समस्याएं तमाम

Sat, 21 Feb 2026 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 21 Feb 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Zero facilities in the sports complex... lots of problems
खस्ता हाल ट्रैक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। काछवा गांव में बने खेल स्टेडियम में सुविधाएं कम समस्याएं अधिक हैं। ट्रैक ऊबडखाबड़ है। मैदान में घास उगी हुई है। खेल परिसर के दरवाजे व खिड़की टूटी पड़ी हैं। बास्केटबॉल का पोल जंग खा चुका है। रिंग भी टूट चुकी है। मैदान में बने मंच पर लगी टाइल टूट चुकी हैं। शिकायत पर पिछले साल केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल मनोहर लाल ने दौरा किया तो मैदान की घास कटवा कर इतिश्री कर ली गई। अब घास फिर से उतनी ही बड़ी हो गई है।
खेल परिसर में शाैचालय नहीं है। विद्युत व्यवस्था का हाल ये है कि परिसर में दो लकड़ियों के सहारे तार लटकी हुई हैं। 16 मई, 2017 को खेल मैदान का उद्घाटन किया गया था। छह एकड़ जगह में करीब एक करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से स्टेडियम तैयार किया गया था। स्टेडियम तैयार हो गया लेकिन खेल उपकरण नहीं आए और न ही अभ्यास कराने के लिए कोई कोच। हालात ये हैं कि सुविधा नहीं होने और समस्याओं के कारण कोई खिलाड़ी मैदान में नहीं आता। गांव और आसपास के लिए करीब 100 खिलाड़ी करनाल में स्टेडियम में पंजीकृत हैं। सभी वहीं अभ्यास के लिए जाते हैं।
विज्ञापन

गांव की कुल आबादी करीब 10 हजार है। एक हजार के करीब युवा सेना व पुलिस की तैयारी करते हैं। सभी को दौड़ के लिए ट्रैक की जरूरत होती है। लेकिन खेल परिसर का ट्रैक दौड़ने लायक ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने ले रखा है गोद

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल मनोहर लाल ने गांव काछवा को गोद ले रखा है। पिछले साल ग्रामीणों की शिकायत पर उन्होंने इस खेल मैदान का दौरा किया था। उनके दौरे के बाद ग्राम पंचायत ने मैदान में उगी हुई घास कटवा दी लेकिन अन्य समस्याओं का समाधान नहीं किया। अब तो घास भी दोबारा से उतनी ही बड़ी हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि शुरुआत के दिनों में तो खेल मैदान में सुविधाएं मिलीं लेकिन कुछ समय बाद इस ओर ध्यान नहीं दिया गया।



खेल उपकरण का प्रस्ताव भेजा

जिला खेल अधिकारी राजबीर रंगा ने बताया कि खेल मैदान की सफाई करवा दी गई है। खेल उपकरणों के लिए अधिकारियों को प्रस्ताव बना कर भेज दिया गया है। खिलाड़ियों के लिए भी जल्द से जल्द कोच की नियुक्ति की जाएगी। साथ में ग्राम पंचायत को मैदान की रखरखाव के लिए बोला गया है।

खस्ता हाल ट्रैक। संवाद

खस्ता हाल ट्रैक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed