फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Youth's death suspected due to drug overdose

Karnal News: नशे की ओवरडोज से युवक की मौत का शक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Mar 2023 02:52 AM IST
विज्ञापन
Youth's death suspected due to drug overdose
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। बलहेड़ा के खेत में पुलिस को दो दिन पहले एक युवक का शव मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखा था। रविवार को परिजनों ने शव की पहचान अमृतपुर निवासी नितेश के रूप में की। वह रविवार को घर से निकलने के बाद नहीं लौटा था। पुलिस ने मौके से नशीला इंजेक्शन बरामद किया है। पुलिस को आशंका है कि युवक की मौत नशे की ओवरडोज से हुई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

परिजनों ने बताया कि अमृतपुर निवासी नितेश मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। वह रविवार को घर से निकल गया था मगर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने युवक की काफी तलाश की मगर युवक का पता नहीं चल सका। दो दिन पहले बलहेड़ा के खेत में युवक का शव पड़ा मिला तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। उस समय शव की पहचान नहीं हो सकी थी। घरौंडा थाना एसएचओ दीपक कुमार ने बताया कि मौके से इंजेक्शन बरामद किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो पाएगा कि नशे की ओवरडोज से मौत हुई है या कोई और वजह।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed