फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Youth's body found in canal, eunuchs accused of murder

Karnal News: नहर में मिला युवक का शव, किन्नरों पर हत्या का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Youth's body found in canal, eunuchs accused of murder
- परिजनों का आरोप, नहर में दिया गया धक्का
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
इंद्री। रविवार को नहर में यमुनानगर के युवक का शव मिला है। सूचना पर यमुनानगर और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों को बुलाकर शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव की पहचान यमुनानगर के खंडवा निवासी रवि के रूप में की। मृतक के परिजनों ने किन्नरों पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि युवक को किन्नरों ने नहर में धक्का दिया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यमुनानगर के खंडवा निवासी रवि (27) मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। बताया जा रहा है उसका किन्नरों के घर आना-जाना था। किसी बात को लेकर किन्नरों से युवक का विवाद हो गया। 24 अगस्त को किन्नरों ने युवक को हमीदा हेड नहर में धक्का दे दिया। जब युवक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी काफी तलाश की मगर कोई जानकारी नहीं मिल सकी। किन्नरों और आसपास के लोगों से भी परिजनों ने पूछताछ की। तीन दिन से युवक लापता था। रविवार को युवक का शव इंद्री की नहर में लोगों देखा तो पुलिस को सूचना दी। स्थानीय पुलिस ने युवक के बारे में यमुनानगर पुलिस से संपर्क किया। यमुनानगर पुलिस परिजनों को लेकर इंद्री पहुंची और पहचान कराई। यमुनानगर पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed