{"_id":"05127f3737e60b8e633aad4b66a4341b","slug":"youth-shot-dead-in-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर ताबड़तोड गोलियां दागीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक पर ताबड़तोड गोलियां दागीं
करनाल
Updated Wed, 22 Jan 2014 04:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी रंजिश के चलते सेक्टर-6 में तीन युवकों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। अपने दोस्तों के घर में टीवी देख रहे अमित पर दो भाइयों सहित तीन युवकाें ने ताबड़तोड़ गोलियां दागी, जिससे उसकी मौत हो गई।
वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों युवक हवाई फायर करते हुए फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मौके पर पहुंची पुलिस व डीएसपी हेडक्वार्टर ने मौके का मुआयना किया और मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, विकास नगर का रहने वाला अमित (22) उर्फ काला दूध की डेयरी चलाता था।
मंगलवार की शाम अमित सेक्टर छह के मकान नंबर 1538 में रहने वाले अपने अपने दोस्त राजेश और राकेश के घर पर मिलने आया था। इस दौरान घर पर ही अमित, अंकित, राकेश, सचिन, नीरज और रजनीश ताश खेल रहे थे और वह टीवी देख रहा था।
विज्ञापन
इस दौरान बाइक सवार फूसगढ़ निवासी नीरज पुनिया और बृज पुनिया अपने साथी सहित वहां आए तमंचे से अमित पर गोलियां दाग दीं। हमलावराें ने एक-एक कर अमित पर चार फायर किए। जिसके बाद तीनों घर से बाहर निकले और हवाई फायर करते हुए फरार हो गए।
जब तक लोग गोलियों की अवाज सुनकर बाहर आकर कुछ समझते, हमलावर बाइक लेकर फरार हो गए। उधर, गोलियां लगते ही अमित ढेर हो गया। उसके मित्र उसे उपचार के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के ट्रामा सेंटर में लेकर पहुंचे, जहां डाक्टर ने अमित को मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही अपनी टीम के साथ ट्रामा पहुंचे डीएसपी हेड क्वार्टर जोगिंद्र राठी ने मौके मुआयना कर मृतक के परिजनों से हमले की पड़ताल की।
डेढ़ महीने पहले अमित का हुआ था झगड़ा
रजनीश ने बताया कि करीब डेढ़ महीना पूर्व गांव फूसगढ़ में कथा के दौरान अमित और नीरज नरवाल में विवाद और मारपीट हुई थी। जिसकी शिकायत पुलिस को भी की गई थी। उस समय ग्रामीणाें द्वारा बीच बचाव कर मामला शांत हो गया था।
लेकिन उसी रंजिश के चलते नीरज और बृज ने अमित पर फिर से हमला किया है। वहीं, अमित के साथ ताश खेल रहे रजनीश ने बताया कि वारदात से करीब 15 मिनट पहले अमित का दोस्त नवीन नरवाल अपने साथी के साथ यहां आया था। अमित से मिलकर कुछ ही देर में नवीन अपने साथी के साथ वापस चला गया और उसके जाने के करीब 15 मिनट बाद नीरज पुनिया और बृज पुनिया ने अपने साथी के साथ अमित पर हमला किया।
अमित पर दागीं चार गोलियां
डीएसपी जोगिंद्र राठी ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि फूसगढ़ निवासी नीरज पुनिया और बृज पुनिया ने अपने साथी के साथ मिलकर अमित की हत्या की है। नीरज और बृज दोनों भाई है। राठी ने बताया कि अमित की मौत चार गोलियां लगने से हुई है।
एक गोली सिर, दूसरी दाएं हाथ पर, तीसरी पेट और चौथी गोली फेफड़ों पर लगी है। राठी ने बताया कि करीब डेढ़ महीना पूर्व गांव फूसगढ़ में विवाद के दौरान से रंजिश चल रही थी। जिसके तहत अमित को निशाना बनाया गया। वारदात करने के बाद फायर करने की जानकारी मिली है।
राठी ने बताया कि अमित अपने रिश्तेदार पानीपत निवासी राजेश और राकेश को मिलने आया था। दोनों करनाल में रहकर कोचिंग ले रहे हैं। मामला दर्ज कर लिया है। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।