{"_id":"629529fe56578a621062fe93","slug":"youth-returning-from-friend-s-birthday-party-murdered-partner-injured-karnal-news-knl109944830","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त की जन्मदिन पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या, साथी हुआ जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्त की जन्मदिन पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या, साथी हुआ जख्मी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। दोस्त की जन्मदिन पार्टी से लौट रहे युवक पर बांसो गेट मोहल्ला क्षेत्र में कुछ लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। बुरी तरह से जख्मी युवक को लहूलुहान छोड़कर आरोपी फरार हो गए। लोगों की मदद से युवक को अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सेक्टर-16 निवासी अनुज कुमार (17वर्ष) पुत्र संजय टांक मूल निवासी मुजफ्फरनगर यूपी के रूप में हुई।
पुलिस को दी गई शिकायत में मृतक के पिता ने बताया कि बेटा अनुज पिपली में ढाबे पर काम करता था। रविवार को वह बाजार से जूते लेने और फिर दोस्त आनंद विहार निवासी विशाल के जन्मदिन पार्टी में जाने की बात कहकर निकला था। जन्मदिन कार्यक्रम बांसो गेट मोहल्ला क्षेत्र में था। रात 10 बजे के करीब कार्यक्रम खत्म होने के बाद अनुज अपने दो अन्य साथियों के साथ घर के लिए निकला था। तभी कुछ लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसके बाद लहूलुहान हालत में अनुज और उसके दोस्त सचिन को छोड़कर आरोपी फरार हो गए।
लोगों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने अनुज को मृत घोषित कर दिया। साथ ही उसके दोस्त सचिन को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया है। मामले में अनुज के पिता संजय टांक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शिबू उर्फ शिवम, कर्ण, अरमान उर्फ बिल्ला, ज्ञानी और गौतम निवासी बांसो गेट, जानू व नोटी उर्फ नतीस निवासी इंदिरा कॉलोनी तथा नोना निवासी गली नंबर दो मंगल कॉलोनी के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
संजय टांक का आरोप है कि आठों युवकों ने उनके बेटे के साथ झगड़ा कर तेजधार हथियारों से वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। बेटे की मौत का पता चलते ही अनुज की मां दुलारी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बिलखते हुए मां ने कहा कि बेटा काम करने लगा था तो घर का गुजारा हो रहा था। अब हमारा सहारा छिन गया।
हमले की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - कमलदीप राणा, थाना प्रभारी