{"_id":"62193e27350559597a263ff9","slug":"youth-returned-from-germany-lost-his-life-in-an-accident-karnal-news-knl100162110","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्मनी से लौटा युवक की हादसे में गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्मनी से लौटा युवक की हादसे में गई जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव भादसों के समीप कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। कुरुक्षेत्र के उमरी निवासी 30 वर्षीय विरेंद्र कुछ दिन पहले जर्मनी से अपने घर आया था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों का कहना है कि विरेंद्र जर्मनी से अपने बेटे से मिलने आया था।
पुलिस को दी शिकायत में गांव बड़थल निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि वह सेक्टर तीन कुरुक्षेत्र में किराए के मकान में रहता है। 24 फरवरी की रात करीब 9 बजे वह और उसका साला विरेंद्र गांव उमरी, कुरुक्षेत्र से अलग-अलग बाइक पर सवार होकर गांव भादसों से उमरी की तरफ जा रहे थे। जैसे ही भादसों पार कर पेट्रोल पंप से थोड़ा आगे चले तेज रफ्तार कार ने विरेंद्र की बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे करनाल के प्राइवेट अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसका साला विरेंद्र 12 साल पहले जर्मनी गया था। वह अपने बेटे से मिलने जर्मनी से अपने घर आया था लेकिन उन्हें क्या पता था कि बेटे से उसकी अंतिम मुलाकात बन जाएगी। इंद्री थाने के एसआई राम कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।