{"_id":"95f566e7d32553bcb1c958d327381b1d","slug":"youth-murdered-in-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीमनगर में युवक की हत्या, शव घर के बाहर फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीमनगर में युवक की हत्या, शव घर के बाहर फेंका
करनाल
Updated Sun, 16 Feb 2014 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के भीमनगर में तीन दोस्तों ने अपने ही अठारह वर्षीय दोस्त की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद वे लोग युवक का शव उसी के घर के बाहर फेंक कर फरार हो गए। पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरे आरोपी युवक की गिरफ्तारी अभी नहीं हो पाई है।
सदर बाजार चौकी के एएसाई के अनुसार, करनाल के भीम नगर में रहने वाला अंकित (18) पुत्र सुरेश कुमार, बीती रात अपने तीन दोस्तों के साथ गया था। मृतक के भाई सागर ने बताया कि करीब आठ बजे उसके तीन दोस्त जनकपुरी निवासी तरुण और राहुल और भीम नगर निवासी राजा उनके घर पर आए और उसके अंकित को साथ ले गए। इसके बाद शनिवार को अंकित घर नहीं लौटा तो उन्हें चिंता हुई।
अगले दिन युवक के तीनों दोस्त उसके शव को घर के बाहर फेंक गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस शव का पोस्ट मार्टम करवाया, जिसमें पता चला है कि अंकित के सिर पर चोट के निशान हैं। पुलिस ने अंकित के परिजनों की शिकायत पर तीनों युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और तीन में दो युवकों तरुण और राहुल को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, तीसरे आरोपी युवक की गिरफ्तारी अभी नहीं हो पाई है।