फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Youth murdered, dead body tied to the canal found

युवक की हत्या, नहर से मिला हाथ-पांव बंधा शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
Youth murdered, dead body tied to the canal found
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जाणी गांव के समीप बृहस्पतिवार को पश्चिमी यमुना नहर से हाथ-पांव बंधा युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान तरावड़ी के वार्ड सात की दयानगर कॉलोनी निवासी धर्मबीर (38) के रूप में हुई। मृतक के उसी की शर्ट से हाथ व लोअर से पांव बंधे हुए थे, गले में परना लिपटा और निर्वस्त्र था। वह 31 जुलाई की शाम से घर से लापता था। परिजनों ने तरावड़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। कयास लगाए जा रहे हैं कि युवक की हत्या करने के बाद शव को खुर्दबुर्द करने के लिए नहर में फेंका गया।
थाना सदर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया और एफएसएल की टीम ने मौके पर जांच की। कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के मोर्चरी हाउस में पोस्टमार्टम की कार्यवाही के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम की कार्यवाही के दौरान तरावड़ी थाना प्रभारी संदीप सिंह व उनकी टीम पहुंची हुई थी। थाना प्रभारी का कहना है कि पहले गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज थी। जिसे अब हत्या के मामले में तब्दील किया जाएगा। मामले की गहनता से छानबीन की जाएगी। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन

वेल्डिंग का काम करता था धर्मबीर
मोर्चरी हाउस के बाहर पहुंचे मृतक के भाई ओमबीर ने बताया कि उसका भाई वेल्डिंग का काम करता था। 31 जुलाई की शाम करीब छह बजे करनाल के मोतीनगर क्षेत्र निवासी सोनू का उसके भाई के पास फोन आया और उसे तरावड़ी टी-प्वॉइंट पर बुलाकर करनाल चलने के लिए कहा। उसके बाद से धर्मवीर का फोन बंद है। उन्होंने धर्मबीर की काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। दो अगस्त को तरावड़ी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। तरावड़ी थाना पुलिस व परिजन धर्मबीर की तलाश कर रहे थे। बृहस्पतिवार को नहर में शव मिलने की सूचना पर सदर थाना पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए। कयास लगाए जा रहे थे कि शायद यह शव पानी में बहता हुआ पंजाब या यमुनानगर की ओर से आया है। पुलिस से संपर्क के बाद धर्मबीर के परिजनों ने उसकी शिनाख्त की। धर्मबीर की दाईं बाजू पर उसका अपना नाम व पत्नी का नाम कृष्णा गुदा हुआ था। वे रोते-बिलखते मोर्चरी हाउस पहुंचे। परिजनों व कस्बावासियों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें न्याय दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed