{"_id":"655fba0811474f3db4026cbb","slug":"youth-killed-by-car-collision-karnal-news-c-18-1-knl1006-268967-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: विदेश से गुर्गाें को हथियार और फंड मुहैया करा रहे गैंगस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: विदेश से गुर्गाें को हथियार और फंड मुहैया करा रहे गैंगस्टर
विज्ञापन
- कुरुक्षेत्र में इमिग्रेशन एजेंट पर गोलियां चलाने के लिए अमेरिका में बैठे गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई ने घरौंडा के शूटरों से किया था करार
- गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई पर प्रदेश में दर्ज हैं 25 से अधिक केस
संजू कुमार
करनाल। विदेशी धरती से गैंगस्टर हरियाणा में अपने गुर्गों को हथियार और फंड मुहैया करा रहे हैं। लॉरेंस बिश्नोई, बंबीहा और दिल्ली के गोगी गैंग से जुड़े ये गैंगस्टर विदेशों में बैठकर युवाओं को अपने गिरोह से जोड़कर लूटपाट, रंगदारी, फिरौती और हत्याओं जैसी वारदात को अंजाम दे रहे हैं। नौ नवंबर को अमेरिका में रह रहे अनमोल बिश्नोई ने कुरुक्षेत्र के सेक्टर-तीन निवासी इमिग्रेशन एजेंट सतेंद्र पाल पर गोलियां चलाने के लिए घरौंडा के कालरम गांव निवासी दीपक और अमन से करार किया था।
गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई पर प्रदेशभर में करीब 25 से अधिक केस दर्ज हैं। जिनमे रंगदारी, फिरौती, हत्या, गोली चलाकर कारोबारियों में दहशत पैदा करना शामिल है। इसके अलावा देश के विभिन्न राज्यों में 45 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। एसटीएफ और पुलिस इसके गुर्गाें को पकड़ने में जुटी है और उनके सोशल मीडिया अकाउंट की साइबर विशेषज्ञों द्वारा निगरानी रखी जा रही है। सोशल मीडिया अकाउंट से जुड़े युवाओं को भी चिह्नित किया जा रहा है।
कुरुक्षेत्र के सेक्टर-तीन निवासी इमिग्रेशन एजेंट सतेंद्र पाल को पिछले करीब दो माह से लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अमेरिका में रह रहे अनमोल बिश्नोई और आशू के नाम से विदेशी नंबर से कॉल कर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी जा रही थी। हत्या होने के डर से पुलिस सुरक्षा भी बढ़ा दी गई थी। अमेरिका में रह रहे अनमोल बिश्नोई ने सतेंद्र पर गोलियां चलाने के लिए घरौंडा के कालरम गांव निवासी दीपक और अमन से करार किया था। वारदात को अंजाम देने वाले इन आरोपियों को एसटीएफ ने घरौंडा बस स्टैंड से दबोच लिया था। ये आरोपी पुलिस ने रिमांड पर लिए हैं। - संवाद
विज्ञापन
10 हजार रुपये लेकर की थी व्यापारी की हत्या
करनाल के सदर थाना क्षेत्र के झंझाड़ी गांव निवासी जय भगवान की बीती 24 सितंबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। एसटीएफ ने इस वारदात को अंजाम देने वाले गोगी गैंग से जुड़े सोनीपत के आदर्श नगर निवासी चिराग उर्फ अंशु उर्फ लाठी और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया था। ये दोनों शूटर विदेश में बैठे सागर चौधरी के लिए काम करते थे। दिल्ली के गोगी गैंग से जुड़े सागर चौधरी ने विदेश में बैठकर दोनों शूटरों को हथियार और 10 हजार रुपये की फंडिग भी की थी।
सोशल मीडिया के जरिये गैंगस्टरों से जुड़ रहे युवा
विदेश में बैठे गैंगस्टर सोशल मीडिया पर भी सक्रिय हैं। ये अलग-अलग नाम से सोशल मीडिया अकाउंट चला रहे हैं और अलग-अलग पोस्ट के जरिए युवाओं को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से भी जोड़ रहे हैं। इसके बाद युवा इनके गैंग से जुड़कर अपराध की दुनिया में कदम रख रहे हैं। अब तक पकड़े गए गैंगस्टरों के इन गुर्गों की उम्र महज 15 से 25 वर्ष है।
गैंगस्टरों के गुर्गों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े सदस्यों को पकड़ा गया है। छह दिन का रिमांड पूरा होने के बाद आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश करेंगे। अभी तक आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में शामिल बाइक बरामद कर ली गई है। इसके अलावा गैंग से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई गई है। जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
दीपेंद्र सिंह, इंचार्ज, एसटीएफ, अंबाला