फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Youth injured in road accident dies

सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 02:42 AM IST
विज्ञापन
Youth injured in road accident dies
करनाल। नीलोखेड़ी के समीप गांव पतनपुरी में सड़क हादसे में घायल हुए एक युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। कार चालक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव बुडेडा निवासी प्रवीन ने बताया कि वह और बलदेव निरंकारी सत्संग भवन नीलोखेड़ी में रात की सेवा करते हैं। 27 सितंबर को दोनों बाइक पर सवार होकर निगदू से नीलोखेड़ी के लिए चले थे। बलदेव बाइक चला रहा था। शाम को जब वह गांव पतनपुरी के पास पहुंचे तो एक कार चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक से गिर गए। बलदेव सड़क पर गिर गया और सिर पर गहरी चोट लग गई। उसे पहले निगदू अस्पताल में दाखिल कराया, वहां से कुरुक्षेत्र स्थित अस्पताल में दाखिल कराया गया। फिर परिजन कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज ले आए, जहां उसने 3 अक्तूबर को दम तोड़ दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed