फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Youth drowned in canal, villagers jammed

नहर में डूबा युवक, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Youth drowned in canal, villagers jammed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मूनक। दो दोस्तों के साथ शुक्रवार शाम नहर में नहाने गया 28 वर्षीय युवक नहर में डूब गया। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और नहर का पानी कम कराने की मांग करते हुए असंध मार्ग पर जाम लगा दिया। मूनक थाना प्रभारी तरषेम मौके पर पहुंचे और जाम लगा रहे लोगों को आश्वासन देकर जाम खुलवाया और परिजनाें की मांग पर नहर का पानी कम कराया गया।
इसके बाद गोताखोरों व ग्रामीणों की मदद से युवक की नहर में तलाश की गई, लेकिन उसका देर रात तक सुराग नहीं लगा। घर में युवक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। युवक अपने घर का इकलौता बेटा था।
विज्ञापन

ओमप्रकाश ने बताया कि प्रवीण उसका रिश्ते में चाचा लगता था। वह गांव में मजदूरी करता था। शाम को अपने दो दोस्तों के साथ वह नहर में नहाने गया था। उसके दोस्तों का कहना है कि जब वह नहर में कूदा तो पानी में ऊपर नहीं आया और डूब गया। इसके बाद उन्होंने गांव में इसकी सूचना दी। लोग मौके पर पहुंचे और प्रवीण की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। नहर में पानी अधिक होने के कारण उन्होंने पानी कम करने की मांग की, जब किसी ने उनकी बात नहीं सुनी तो उन्होंने सड़क पर जाम लगा दिया। इसके बाद पुलिस के आश्वासन पर नहर का कुछ पानी कम हुआ, लेकिन प्रवीण का सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार साल की बच्ची को छोड़ गया पिता
परिजनों का कहना है कि प्रवीण इकलौता था। उसकी दो बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। वहीं, प्रवीण की चार साल की बेटी भी है। जिसके सिर से पिता का साया उठ गया। प्रवीण की पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है।

प्रवीण के डूबने की सूचना शाम को मिली थी, तुरंत वह मौके पर पहुंच गए। इस दौरान परिजनों ने सड़क पर जाम लगाया था तो उन्हें आश्वासन देकर जाम खुलवा दिया था। नहर का पानी कम कर प्रवीण की तलाश की जा रही है।
तरषेम कांबोज, थाना प्रभारी, मूनक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed