फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   youth drown in sea

यमुना नदी में डूबा युवक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
youth drown in sea
गंगा दशहरे पर यमुना नदी में नहाने गए तीन दोस्तों में एक डूब गया। यह हादसा यूपी की तरफ यमुना नदी में हुआ। मृतक अपने परिवार का एकलौता बेटा था। डेढ़ साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। जानकारी के अनुसार करनाल के नरू खेड़ी निवासी प्रवीण अपने दोस्त टिंकू व वेदपाल के साथ यमुना नदी में नहाने गया था। वह शुगर मिल में काम करता था। रविवार अपराह्न तीन बजे वह यूपी की तरफ यमुना नदी में नहा रहे थे तो प्रवीण गहरे पानी में डूबने लगा। उसका दोस्त वेदपाल बचाने गया तो वह भी डूबने लगा। आसपास नहा रहे लोगों ने वेदपाल को बचा लिया लेकिन प्रवीण डूब गया। इसकी सूचना यूपी व करनाल जिला प्रशासन को दी गई।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने प्रशासन के प्रति जताया रोष
यमुना नदी में नहाने आए श्रद्धालुओं ने यूपी व करनाल जिला प्रशासन के प्रति रोष प्रकट करते कहा कि यूपी और करनाल जिला प्रशासन को पता था कि गंगा दशहरे पर भारी संख्या में श्रद्धालु यमुना नदी में नहाने आते हैं इसके बावजूद दोनों प्रशासन की ओर से सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए न एंबुलेंस खड़ी की गई न गोताखोर तैनात किए गए।
विज्ञापन

दोपहर तीन बजे सूचना मिली कि करनाल का एक युवक नदी में डूब गया है। मौके पर पहुंचकर युवक की तलाश की गई है। डूबने वाला युवक नरू खेड़ी का रहने वाला प्रवीण है जो करीब 22 वर्ष का है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नंद किशोर, जांच अधिकारी, बडौली चौकी, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed