{"_id":"66c695ffc077afbecb0bd3a4","slug":"youth-dies-due-to-electric-shock-karnal-news-c-18-knl1008-456824-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: करंट से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: करंट से युवक की मौत
विज्ञापन
- गन्ने के खेत में दवा का स्प्रे करते समय बिजली के तारों की चपेट में आने से हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कलसौरा गांव में गन्ने के खेत में दवा का स्प्रे करते समय बिजली के तारों की चपेट में आने से एक युवक की करंट से मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार बिजली निगम को ढीली तारों को ऊपर उठाने के लिए शिकायत दी थी लेकिन बिजली निगम ने ये तारें ठीक नहीं कीं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
परिजनों ने बताया कि 26 वर्षीय निर्मल मुसेपुर गांव का रहने वाला था। वह कलसौरा में गन्ने के खेत में स्प्रे करने गया था। गन्ने के खेत में बिजली की 11 हजार वोल्टेज की तार ढीली थी। जो कि निर्मल को नहीं दिखाई दी और स्प्रे करने वाली मशीन की नली उस तार से छू गई और करंट लग गया।
ग्रामीण उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया।