फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Youth dies due to drowning in Western Yamuna Canal

Karnal News: पश्चिमी यमुना नहर में डूबने से युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to drowning in Western Yamuna Canal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इंद्री। पश्चिमी यमुना नहर में वीरवार दोपहर नहाने गया सूरज (19) डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की सहायता से सूरज को तलाशने का प्रयास किया, लेकिन सूरज का सुराग नहीं लगा। जानकारी के अनुसार जैनपुर साधान निवासी सूरज राज मिस्त्री के पास मजदूरी करता है। वह अपने साथियों के साथ पश्चिमी यमुना नहर में नहाने चला गया। नहाते समय अचानक सूरज और उसका साथी डूब गए। ग्रामीणों ने युवकों को डूबते देखा तो साथी को डूबने से बचा लिया, लेकिन सूरज को नहीं निकाल सके। जिसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इस मामले में जांच अधिकारी दवेंद्र का कहना है कि सूरज नामक युवक के नहर में डूबने की सूचना मिली थी। जिसकी तलाश जारी है।

बीते माह हुई थी सगाई
परिजनों के अनुसार सूरज तीन भाई बहनों में सबसे छोटा है और मजदूरी करता था। बीते माह ही सूरज की घरौंडा के कैमला में सगाई हुई थी। जल्द सूरज की शादी भी तय होनी थी। सूरज के नहर में डूबने से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। जांच अधिकारी देवेंद्र का कहना है कि पुलिस को एक युवक के नहर में डूबने की सूचना मिली थी जिसके बाद मौके पर पहुंचकर युवक की खोजबीन शुरू कर दी। गांव जैनपुर साधान से इंद्री तक देखते हुए पहुंच गए लेकिन नहर में युवक का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed