फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Youth are not showing interest in skills, 37 ITI trades closed in the state

Karnal News: कौशल में रुचि नहीं दिखा रहे युवा, प्रदेश में 37 आईटीआई ट्रेड बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
Youth are not showing interest in skills, 37 ITI trades closed in the state
गगन तलवार
विज्ञापन

करनाल। एक ओर जहां केंद्र और प्रदेश सरकार युवाओं में कौशल बढ़ाने पर जोर दे रही है वहीं कई कौशल पाठ्यक्रमों में युवाओं की संख्या काफी कम हो गई है। इसलिए कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय ने प्रदेश के 14 जिलों की 25 राजकीय आईटीआई के 37 ट्रेड को बंद कर दिया है। ऐसे में प्रदेश की विभिन्न राजकीय आईटीआई में अब 37 ट्रेड में पढ़ाई नहीं होगी। बड़ी बात यह है कि प्लाईवुड सिटी यमुनानगर के युवाओं ने भी प्लाईवुड मैन्युफैक्चरिंग की पढ़ाई करना भी छोड़ दिया है।
इन ट्रेडो को बंद करने का कारण इनमें दाखिलों का न होना है। पिछले दो वर्षों में इन सभी ट्रेड में नियम के अनुसार पर्याप्त दाखिले नहीं हुए, इसलिए नए सत्र 2024-25 में निदेशालय ने संबंधित संस्थानों में इन ट्रेड में पढ़ाई न कराने का फैसला लिया है। बंद हुई ट्रेड में स्टेनाेग्राफर की सर्वाधिक छह, टर्नर की पांच और स्विंग टेक्नोलॉजी की तीन यूनिट बंद हुई हैं। बंद हुई सभी ट्रेड में एनसीवीटी और एससीवीटी दोनों शामिल हैं। प्लाईवुड सिटी यमुनानगर में केवल मात्र प्लाईवुड मैन्युफैक्चरिंग ट्रेड ही बंद हुई है। वहीं करनाल जिले की असंध आईटीआई में कॉस्मेटोलॉजी और जांबा आईटीआई में स्विंग टेक्नोलॉजी व स्टेनोग्राफर हिंदी की यूनिट को खत्म किया गया है।
विज्ञापन

बॉक्स
यह है नियम, निजी संस्थानों की स्थिति रही खराब

राजकीय आईटीआई के दाखिला प्रभारी डॉ. जसविंद्र सिंह संधू ने बताया कि इस बार भी जिन संस्थानों की सभी सीटें रिक्त हैं या जो ट्रेड पूरी तरह से रिक्त हैं, इनका भविष्य भी संकट में है। क्योंकि नियम के अनुसार, यदि एक साल में एक ट्रेड या संस्थान में दाखिला नहीं होता तो उसे सस्पेंड कर दिया जाता है और यदि दो साल तक ऐसी स्थिति रहे तो उसे पूरी तरह बंद कर दिया जाता हैं। गत वर्ष निजी संस्थानों में एक तिहाई से ज्यादा सीटें रिक्त थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




बॉक्स

इन जिलों की इस राजकीय आईटीआई की ये ट्रेड बंद

- चरखीदादरी : आईटीआई रावालधी की कास्मेटोलॉजी
- फरीदाबाद : आईटीआई फरीदबाद की कारपेंटर, वेल्टर, आईटीआई फतेहपुर बिलोच की पेंटर जनरल, स्विंग टेक्नोलॉजी, पाली की टर्नर।

- हिसार : महिला आईटीआई आदमपुर की कंप्यूटर एडेड डिजाइनिंग।

- झज्जर : जहांगीरपुर की ड्रग्समैन सिविल, स्टेनोग्राफर अंग्रेजी और हिंदी

- कैथल : पबनावा की स्विंग टेक्नोलॉजी, राजौंद की हेल्थ सेनेटरी इंस्पेक्टर।

- करनाल : असंध आईटीआई की कॉस्मेटोलॉजी, जांबा की स्विंग टेक्नोलॉजी, स्टेनोग्राफर हिंदी।

- महेंद्रगढ़ : भौजावास की शीट मेटल वर्कर, मलराबास की स्टेनोग्राफर अंग्रेजी।

- नूंह : फिरोजपुर झिरका की ड्रग्समैन मेकेनिकल, टर्नर, नागीरा की टूल एंड डाई मेकर, टर्नर, नूंह की मेकेनिक ट्रैक्टर, पिनागवा की स्टेनोग्राफर हिंदी,

- पलवल : हाथिन आईटीआई में कारपेंटर

- पंचकूला : कालका आईटीआई में मेकेनिक कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक एप्लाइंसिस, स्टेनोग्राफर हिंदी

- रेवाड़ी : बेरली कलां आईटीआई में कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, कारपेंटर

- रोहतक : हसनगढ़ आईटीआई में कारपेंटर, किलोई में मेकेनिस्ट
- सोनीपत : मुंदलाना में टर्नर, सोनीपत में टेक्निशियन

- यमुनानगर : यमुनानगर आईटीआई में प्लाईवुड मैन्युफैक्चरिंग


वर्जन

निदेशालय की ओर से कई आईटीआई में ट्रेड की यूनिट बंद की हैं, जहां पिछले साल दाखिला नहीं हुआ था। करनाल जिले में असंध और जांबा आईटीआई की कुल तीन ट्रेड की एक-एक यूनिट बंद की है। इसमें इस बार दाखिले नहीं होंगे। नए सत्र की दाखिला प्रक्रिया जारी है। 21 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- धर्मेंद्र सिंह, प्रिंसिपल, बाबू मूलचंद जैन राजकीय आईटीआई करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed