{"_id":"63681d89419273054d4a30cd","slug":"youngest-mla-of-vidhan-sabha-will-be-grand-after-victory-chief-minister-karnal-news-knl126670184","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीत के बाद भव्य होंगे विधानसभा के सबसे युवा विधायक : मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीत के बाद भव्य होंगे विधानसभा के सबसे युवा विधायक : मुख्यमंत्री
विज्ञापन
करनाल में आदमपुर चुनाव में जीत के बाद कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कराते मुख्यमंत्री मनोहर लाल। अम?
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आदमपुर उपचुनाव में जीत के साथ भव्य बिश्नोई ने विधानसभा के सबसे युवा सदस्य होने का गौरव भी हासिल किया है। अब से पहले उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला विधानसभा के सबसे युवा सदस्य थे। उन्होंने कहा कि इस जीत के साथ हल्के के पिछड़ेपन को दूर करके लोगों की आशा के अनुरूप विकास कार्य करवाए जाएंगे। हालांकि सरकार ने पिछले आठ सालों में विकास कार्यों पर 600 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार सायं करनाल पहुंचे। जहां लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह में आदमपुर के उपचुनाव में भाजपा की जीत को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ खुशी मनाई। कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर नाचकर खुशी का इजहार किया। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं का मुंह भी मीठा कराया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने सुपर मॉल में दादा लख्मीचंद के जीवन पर आधारित फिल्म प्रीमियम कार्यक्रम व सेक्टर-12 के मैदान में आयोजित खाटू श्याम कीर्तन में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। विश्रामगृह में सांसद संजय भाटिया, जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, मेयर रेनू बाला गुप्ता, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला, मीडिया कोर्डिनेटर जगमोहन आनंद सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बोले, जीत ने विस में किया बड़ा परिवर्तन
पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जीत का सारा श्रेय आदमपुर की जनता, भाजपा व जजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को जाता है। आदमपुर की जनता के प्रयासों से अब भाजपा की सीटें 40 से बढ़कर 41 हो गई हैं, जबकि कांग्रेस की सीटें 31 से घटकर 30 हुई। जीत के साथ विधानसभा के अंदर बहुत बड़ा परिवर्तन हुआ है। उन्होंने कहा कि हल्के में विधायक की मेहनत मायने रखती है । सरकार ने विकास कार्यों में कोई कसर नहीं छोड़ी। आदमपुर में कॉलेज का निर्माण, रेलवे अंडर बाईपास, नहरी पानी, रिमॉडलिंग के कार्य सहित अन्य छोटी और बड़ी परियोजनाओं को अमलीजामा पहनाया है। यहां कांग्रेस ने पिछड़ेपन को दूर करने का प्रयास नहीं किया।