फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Young man went to Haridwar to collect water, wife committed suicide by hanging herself

Karnal News: हरिद्वार जल लेने गया युवक, पत्नी ने फंदा लगा दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2024 06:28 AM IST
विज्ञापन
Young man went to Haridwar to collect water, wife committed suicide by hanging herself
- ढाई साल पहले किया था प्रेम विवाह, 15 दिन पहले बेटी को दिया था जन्म
विज्ञापन


- मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया आत्महत्या के लिए उकसाने का लगाया आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। शिवरात्रि पर हरिद्वार जल लेने गए युवक की पत्नी ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की सूचना पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
चार चमन निवासी युवक की मां ने बताया कि उनके बेटे सूरज ने ढाई साल पहले मुस्कान से प्रेम विवाह किया था। 15 दिन पहले उसकी पुत्रवधू ने बेटी को जन्म दिया था। बेटा सूरज हरिद्वार से जल लेने गया था। बुधवार रात को सभी खाना खाने के बाद सो गए। उसकी पुत्रवधू भी बेटी को लेकर अपने कमरे में चली गई थी। वीरवार सुबह पांच बजे बेटा हरिद्वार से घर पहुंचा तो बहू अपने कमरे में फंदे से लटकी मिली। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। दूसरी ओर मायका पक्ष ने ससुराल पक्ष के लोगों पर उनकी बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने व उसे तंग करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


चार चमन में एक महिला के फंदा लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। जिसके बाद वे टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मायका पक्ष ने ससुराल पक्ष पर बेटी को तंग करने का आरोप लगाया है। परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुल्तान सिंह, थाना प्रभारी शहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed