फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   young man's run away with 40 thousand rupees from a shop

फर्टिलाइजर और बिजली के सामान की दुकान के गल्ले से 40 हजार नकदी लेकर युवक फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
young man's run away with 40 thousand rupees from a shop
निगदू। अनाज मंडी के पास फर्टिलाइजर और बिजली की दुकान से 40 हजार रुपये नकदी चोरी हो गई। वारदात शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे हुई। दुकानदार जयपाल ने 112 नंबर पर कॉल किया तो संपर्क नहीं हो पाया फिर निगदू थाने में सूचना दी। आरोप है कि वारदात के सात घंटे बाद देर शाम तक भी पुलिस नहीं पहुंची। दुकानदार ने जब थाना में शिकायत दी तो पुलिस कर्मियों ने उन्हें अपने स्तर पर सीसीटीवी कैमरों की जांच करने के लिए कह दिया। दुकानदार को दुकान पर सामान लेने आए एक युवक पर चोरी का शक है। युवक ने खुद को सरकारी स्कूल का कर्मचारी बता बिजली फिटिंग का सामान दिखाने को कहा, जैसे ही दुकानदार अंदर से पाइप के सैंपल लेकर बाहर आया युवक गायब था। गल्ला चेक किया तो 40 हजार नगदी, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड व एक हस्ताक्षर सहित बैंक का चेक गायब था। दुकानदार का कहना है कि पिछले माह 25 जून को गांव कोयर में भी एक दुकानदार पर ऐसे ही वारदात हुई थी जो युवक उस सीसीटीवी में दिख रहा है, वही युवक उसकी दुकान पर भी आया था।
विज्ञापन

पहले दो हजार का नोट खुलवाया, फिर मांगा सामान
शुक्रवार सुबह साढ़े 10 बजे गुरु ब्रह्मानंद फर्टिलाइजर की दुकान में मालिक जयपाल अपनी सीट पर बैठे थे। तभी एक अज्ञात युवक उसकी दुकान पर 2 हजार का नोट लेकर रुपये खुले करवाने के लिए आया। उसने खुले रुपये दे दिए। फिर उसने एक बल्ब लिया और कहने लगा कि वह निगदू के राजकीय विद्यालय में कार्यरत है। विद्यालय में निर्माण कार्य चला है, उन्हें बिजली से संबंधित कुछ सामान भी खरीदना है। इसलिए उन्हें बिजली फिटिंग में प्रयोग होने वाली पाइप दिखा दें। दुकानदार दुकान में रखे पाइप के सैंपल लेने चला गया। जब वापस आया तो युवक गायब था। दुकानदार जयपाल ने बताया कि दोपहर एक बजे तक पुलिस कर्मी न आने पर वह निगदू थाने में शिकायत दर्ज करवाने गए। जहां पर उनकी शिकायत तो ले ली लेकिन शाम तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन

दुकान से चोरी की शिकायत आई है। जांच के लिए एएसआई राजन की ड्यूटी लगाई है। शुक्रवार को मैं स्वयं व सभी जांच अधिकारी क्षेत्र में बरसाती पानी की निकासी को लेकर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ कब्जा छुड़वाने गए थे। इस कारण कोई पुलिस कर्मी मौके पर नहीं पहुंच पाया। शनिवार सुबह ही इस मामले की गहनता से जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-चरण सिंह, थाना प्रभारी निगदू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed