फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   young man killed rmp doctor

पुरानी रंजिश के चलते डॉक्टर के सिर पर वार कर गांव के युवक ने की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
young man killed rmp doctor
पुरानी रंजिश के चलते संगोही गांव के आरएमपी डॉक्टर विनोद के सिर पर एक युवक ने कड़ी से कई वार कर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया। कल्पना चावला मेडिकल कालेज की मोर्चरी से शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। आरोपी युवक सोनू को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसे आज अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव संगोही के आरएमपी डॉक्टर विनोद (42) बुधवार रात को किसी काम से घर से बाहर निकले थे। आरोप है कि जैसे ही डॉक्टर गली में आए तो गांव के ही युवक सोनू ने लकड़ी की नुकीली कड़ी से उनके सिर पर तीन से चार वार कर दिए। जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आ गई। हालत बिगड़ती देख उसे नागरिक अस्पताल में ले आए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही रंबा चौकी इंचार्ज सुखपाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंच साक्ष्य जुटाए। मृतक के भाई प्रवीण ने आरोपी सोनू के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक डॉक्टर की एक 10 साल की बेटी है।
विज्ञापन

आरोपी सोनू को पुलिस हिरासत में ले लिया है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। किसी बात को लेकर काफी समय पहले डॉक्टर और सोनू के बीच कहासुनी हो गई थी। -बलजीत सिंह, एसएचओ थाना सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed