फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Young man killed by attack with sharp weapon, mother injured

Karnal News: धारदार हथियार से वार कर युवक की हत्या, मां घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
Young man killed by attack with sharp weapon, mother injured
- चौपाल के पास शराब पीकर अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे युवकों का विरोध करने पर की वारदात
विज्ञापन

- इलाज के दौरान तोड़ा दम, 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
निगदू (करनाल)। कारसा डोड गांव में दो पक्षों में झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के परिवार के सदस्यों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिसमें एक युवक की मौत हो गई। वहीं उसकी मां घायल है। मृतक के शव का शनिवार को पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने दूसरे पक्ष के लोगों के बयान पर एक पक्ष के 11 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार बुधवार रात्रि 11 बजे कारसा डोड गांव में रोड़ चौपाल के पास बैठकर गांव के 10-12 युवक शराब पी रहे थे और जोर-जोर से अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे थे। जिसको लेकर पड़ोस में रहे रहे रामेश्वर ने विरोध जताया। इसी बात पर युवक भड़क गए और तेज हथियार लेकर रामेश्वर के परिवार पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

रामेश्वर का बेटा सुरेन्द्र अपने माता-पिता को बचाने का प्रयास करने लगा तो युवकों ने तेजधार हथियार से सुरेन्द्र के पेट व कमर में कई वार कर दिए। सुरेन्द्र की मां के पेट में भी तेज हथियार से वार किया गया। जिन्हें घायल अवस्था में निगदू के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उन्हें कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार सुबह सुरेन्द्र (32) ने इलाज के दौरान दम तोड दिया। पुलिस ने सुरेंद्र के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में पुलिस ने गांव के ही प्रमोद उर्फ लक्की, राहुल, शीशपाल शर्मा, गौरव, संतोष देवी, टोनी, गौरव, अमन, काकी, अशोक व अंकुश के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कार्यवाही शुरू कर दी है।

मृतक के पिता रामेश्वर ने बताया कि अधिकतर आरोपी युवकों का वीजा आया हुआ था। उनमें से कुछ फरार हो गए हैं। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि सूचना मिलने के बाद भी अभी तक कोई आरोपी गिरफ्तार नहीं किया गया है।


मृतक के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। जल्द आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
- रमेश कुमार, थाना प्रभारी निगदू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed