फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Young man from Jhansa held hostage in Myanmar city, demands Rs 3 lakh

Karnal News: झांसा के युवक को म्यांमार शहर में बंधक बना मांगे तीन लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 06:34 AM IST
विज्ञापन
Young man from Jhansa held hostage in Myanmar city, demands Rs 3 lakh
झांसा के युवक को म्यांमार शहर में बंधक बना मांगे तीन लाख
विज्ञापन

रकम नहीं देने पर हत्या की धमकी देने का आरोप, शिकायत पर केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र/इस्माईलाबाद। झांसा गांव से टूरिस्ट वीजा पर थाईलैंड गए युवक को अपहृत करने का मामला सामने आया है। परिजन का आरोप है कि युवक को चीन की एक कंपनी ग्रुप ने किडनैप किया है। अब उसे छोड़ने के लिए तीन लाख रुपये की मांग कर रहे हैं।
थाना झांसा में दर्ज शिकायत में गुरनाम सिंह निवासी झांसा ने बताया कि अनुज कुमार ने उसके बेटे राहुल को टूरिस्ट वीजा पर थाईलैंड भेजने का आश्वासन दिया था। 10 मई को उसका बेटा थाईलैंड घूमने के लिए चला गया। राहुल के थाईलैंड में जाने में शुरू में सब कुछ ठीक रहा, लेकिन 10-15 दिन बीत जाने के उसके बेटे ने फोन किया और बताया कि उसे चीन की एक कंपनी योंग कंग ग्रुप ने किडनैप कर लिया है। उन सभी को म्यांमार शहर में ले गए हैं जहां उन सभी को बंदी बना लिया है। इसके बाद फोन कट गया और आज तक दोबारा फोन नहीं आया है। कुछ दिनों बाद मनजीत ने उनको बताया कि वह भी राहुल के साथ फंसा हुआ है।
विज्ञापन

उसके पिता संजय कुमार के पास एजेंट के फोन आ रहे हैं कि उनको म्यांमार से बाहर निकालने के लिए तीन लाख रुपये लगेंगे। यदि राहुल को बाहर निकालना है तो वह उसके पिता से दिल्ली जाकर मिले। शिकायतकर्ता ने संजय कुमार से फोन पर बातचीत की। उसकी बातों को सुनकर वह बुरी तरह से सहम गया। शिकायतकर्ता अपने भाई राकेश के साथ दिल्ली में कश्मीरी गेट पर संजय कुमार से मिला, जिसके साथ एक महिला भी थी। आरोपी संजय ने उसे गाड़ी में बैठने के लिए कहा, जिसकी गाड़ी में हथियार व बिंडे पडे़ थे। डर के कारण वे गाड़ी में नहीं बैठे। संजय कुमार ने तीन लाख रुपये नहीं देने पर उसके बेटे को जान से मार देने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed