फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Young man found hanging

Karnal News: फंदे पर लटका मिला युवक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 07:19 AM IST
विज्ञापन
Young man found hanging
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। ओल्ड हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में पिज्जा रेस्टोरेंट में काम करने वाले युवक ने अपने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक किराए के मकान में रहता था। सुबह मकान मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दे दी है। युवक मध्यप्रदेश का रहने वाला है। मकान मालिक गौरव ने बताया कि उनके घर में पहली मंजिल पर 24 वर्षीय अनूप रहता था। वह एक पिज्जा रेस्टोरेंट में कर्मचारी था।

वह रात को किसी से बात कर रहा था और कई दिनों से परेशान चल रहा था। उन्हें सुबह पता चला कि वह फंदे पर लटका हुआ है तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जब अनूप का मोबाइल चेक किया तो पता चला कि वह रात को काफी देकर तक किसी से बात कर रहा था। इसकी जांच पुलिस कर रही है। जांच अधिकारी सुरेंद्र ने बताया कि परिजनों को इसकी सूचना दे दी है। परिजनों के आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed