फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Young man attacked by entering warehouse, attempt to cut his hand

Karnal News: युवक पर गोदाम में घुसकर हमला, हाथ काटने का प्रयास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
Young man attacked by entering warehouse, attempt to cut his hand
- आरोपियों पर हत्या के प्रयास सहित कई धाराओं में मामला दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कुंजपुरा। नेवल गांव के पास गोदाम में घुसे कुछ युवकों ने एक युवक पर हमला कर दिया। तलवारों से लैस हमलावरों ने युवक का हाथ काटने का प्रयास किया लेकिन बचाव हो गया। इस दौरान युवक के हाथ की नसें कट गईं। वारदात से पहले युवक को अंजाम भुगतने की धमकी मिली थी, जिसे उन्होंने गंभीरता से नहीं लिया।
पुलिस ने आरोपियों को नामजद करते हुए हत्या का प्रयास करने के आरोप सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में मॉडल टाउन करनाल निवासी ज्ञानचंद ने बताया कि वह बिजली बोर्ड में ठेकेदारी करता है। करनाल-कुंजपुरा मुख्य सड़क पर नेवल गांव के पास उसका एक गोदाम है। उसका साला भी गोदाम पर रहता है। आज सुबह उसके साले के पास धमकी भरे फोन आ रहे थे लेकिन उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया। वह सामान्य रूप से गोदाम में कार्य करते रहे।
विज्ञापन

इसके कुछ देर बाद लाठी, डंडे, सरिया, पिस्तौल व तलवारों से लैस कुछ लड़के गोदाम के पास आकर खड़े हो गए। इसके बाद गोदाम में कार्य कर रहे कर्मचारियों को फोन कर बाहर बुलाने लगे लेकिन कोई भी कर्मी गोदाम से बाहर नहीं आया। कुछ देर बाद युवक गोदाम में पहुंचे। जहां उसके साले महेंद्र (सोनू ) पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसके हाथ काटने काटने का प्रयास किया लेकिन हाथ कटने का बचाव रह गया। हमले में बचने का प्रयास करते हुए उसके साले के हाथों की नस कट गई। जिससे काफी खून बह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान हमलावरों ने उसके साले के सिर में हथोड़े से भी कई प्रहार किए लेकिन उसने हाथ अड़ाते हुए बचाव किया। हमले के दौरान उसका साला गोदाम में इधर-उधर भागने लगा। इसी बीच एक कमरे में अपने आप को बंद करके उसने जान बचाई। इसके बाद हमलावर भाग गए। हमलावरों के जाने के बाद गंभीर अवस्था में उसके साले को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस संबंध में थाना प्रभारी महावीर ने बताया कि इस वारदात में हत्या के प्रयास करने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed