{"_id":"65ee3234e696fa23b3005bd4","slug":"young-man-absconds-with-cash-and-earrings-from-woman-karnal-news-c-18-knl1008-345009-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: महिला से नकदी और बाली लेकर युवक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: महिला से नकदी और बाली लेकर युवक फरार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कलंदरी गेट के पास दो युवक महिला को सम्मोहित कर नकदी और सोने की बाली लेकर फरार हो गए। युवकों के जाने के बाद महिला को चक्कर आने लगे। पड़ोसी उसे घर तक छोड़कर आया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला से जानकारी जुटाई है।
कलंदरी गेट निवासी महिला ने बताया कि वह रविवार को 11 बजे घर से अपने कान की दवाई लेने के लिए निकली थी। उसके पास थैला था, जिसमें दवाई की पर्ची व करीब 2200 रुपये थे। जब वह कलंदरी गेट से कुछ आगे पहुंची तो उसे एक युवक मिला। युवक ने एक पता पूछा जो उसे मालूम नहीं था। वह युवक को पता मालूम न होने की बात कहकर आगे बढ़ने लगी तो दूसरा युवक भी आ गया। वह आपस में बात करने लगे, वह वहीं खड़ी रही।
इसके बाद पहले युवक ने दूसरे से युवक ने पूछा कि कितने पैसे हैं तेरे पास। दूसरे युवक ने चार हजार रुपये बताए। इसके बाद युवक ने पहले युवक को अपने रुपये थमा दिए। इसके बाद युवक ने उनसे बाली उतारने को कहा। वह कुछ समझ नहीं पाई और बाली उतार दी। अपना थैला भी युवक को दे दिया। उन्हें कुछ नहीं पता था कि वह क्या कर रही है। इसके बाद युवक मौके से चले गए। उसे चक्कर आने लगे। तभी पड़ोसी युवक आया और उसे घर छोड़ा। महिला ने 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला से जानकारी जुटाकर आसपास के सीसीटीवी कैमरों में युवकों की तलाश शुरू की है।