{"_id":"68fe12974c5dfc869c0efe1f","slug":"young-boy-murdered-in-karnal-haryana-crime-2025-10-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Haryana Crime: युवक की ढाबे पर चाकुओं से गोदकर हत्या, मामूली विवाद को लेकर आरोपियों ने वारदात को दिया अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Crime: युवक की ढाबे पर चाकुओं से गोदकर हत्या, मामूली विवाद को लेकर आरोपियों ने वारदात को दिया अंजाम
Sun, 26 Oct 2025 05:53 PM IST
शाहिल शर्मा
माई सिटी रिपोर्टर करनाल
माई सिटी रिपोर्टर करनाल
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 26 Oct 2025 05:53 PM IST
सार
शनिवार देर रात एक युवक की करनाल में चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक मैकेनिथ था और अपने दोस्तों के साथ ढाबे पर खाना खाने के लिए गया था।
विज्ञापन
नरेंद्र, मृतक युवक
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
नेशनल हाईवे-44 पर स्थित घरौंडा के राजेंद्र ढाबे के पास शनिवार देर रात करीब 12 बजे एक बाइक मैकेनिक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक अपने दो दोस्तों के साथ ढाबे पर खाना खाने आया था। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद तीन युवकों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो बाद में खूनी झगड़े में बदल गई। आरोपियों ने युवक के पेट और छाती पर कई बार चाकू से वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
युवक की ढाबे पर चाकुओं से गोदकर हत्या
वारदात को अंजाम देकर हमलावर बाइक पर सवार होकर पानीपत की ओर फरार हो गए। सूचना मिलते ही घरौंडा थाना पुलिस और सीआईए की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। वहीं, आरोपियों की तलाश के लिए जीटी रोड पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
मृतक की पहचान भोला कॉलोनी के 24 वर्षीय नरेंद्र के रूप में हुई है। मृतक नरेंद्र मूल रूप से लालपुरा गांव का निवासी था और फिलहाल अपने परिवार के साथ घरौंडा की भोला कॉलोनी में रहता था। मृतक के पिता वेदपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक होटल में चौकीदार का काम करते हैं और रात में ड्यूटी पर रहते हैं। उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं। छोटा बेटा नरेंद्र कई वर्षों से अरविंद मिस्त्री की बाइक रिपेयर की दुकान पर काम करता था। वेदपाल ने बताया कि शनिवार रात करीब आठ बजे नरेंद्र ने घर से कहा था कि वह कुछ देर में लौट आएगा। देर रात करीब बारह बजे बड़े बेटे अंकित का फोन आया कि नरेंद्र को किसी ने चाकू मार दिए हैं और उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। जब वह अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने नरेंद्र को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
ढाबे पर शराब पीने के बाद हुआ विवाद
शिकायत के अनुसार नरेंद्र अपने दोस्तों शिवम और रोबिन उर्फ बंटी के साथ पहले किसी ढाबे पर शराब पी रहा था। इसके बाद तीनों बाइक से राजेंद्र ढाबे पर खाना खाने पहुंचे। वहां पहले से तीन युवक मौजूद थे। आरोपियों ने नरेंद्र की बाइक को रुकवाया। इसके बाद किसी बात पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद आरोपियों ने नरेंद्र पर चाकुओं से हमला कर दिया। हमले में शिवम और रोबिन को भी चोटें आईं, उन्होंने खेतों में भाग कर अपनी जान बचाई जबकि नरेंद्र की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। जिसे गंभीर अवस्था में उपचार के लिए नागरिक अस्पताल भर्ती कराया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मामला
घरौंडा थाना पुलिस के जांच अधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि वारदात के बाद हमलावर युवक बाइक से पानीपत की ओर फरार हो गए। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।