{"_id":"68fe76b96d40cd1647025f6e","slug":"you-will-not-have-to-run-to-the-district-headquarters-70-kilometers-away-karnal-news-c-18-knl1008-767070-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: 70 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय की नहीं लगानी पड़ेगी दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: 70 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय की नहीं लगानी पड़ेगी दौड़
Mon, 27 Oct 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 27 Oct 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
असंध। हरियाणा दिवस की तिथि निकट आते ही असंध को जिला बनाने की मांग जोर पकड़ती जा रही है। कई साल से इस मांग को लेकर आंदोलन होते रहे हैं। अब सत्ता के साथ विपक्ष के लोग भी एकमत हैं और लगातार सरकार से असंध को जिला घोषित करने की मांग कर रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि इस बार भाजपा सरकार असंध को जिला बनाकर यहां के लोगों को तोहफा देगी। लोगों का कहना है कि असंध को जिला बनाने की मांग लंबे समय से चल रही है। यहां के बाशिंदों को अपने जरूरी काम के लिए 70 किमी दूर जिला मुख्यालय के चक्कर काटने पड़ते हैं इसलिए अब असंध को नया जिला घोषित कर लोगों को राहत दी जाए।
जिला बनने से सुधरेगी चिकित्सा व्यवस्था
बिजेंद्र शर्मा फफड़ाना का कहना है कि असंध में मेडिकल सुविधा के नाम पर छोटे-छोटे अस्पताल ही हैं, जिनमें सुविधा न के बराबर है। जिला बनने से हलके में नए अस्पताल बनेंगे, जिससे मरीजों को राहत मिलेगी और मरीजों को इलाज व मेडिकल सुविधा समय पर उपलब्ध होगी। उन्हें यहां से दूसरे जिलों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
असंध में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे
जितेंद्र गाबा ने कहा कि असंध को जिला बनाने पर ध्यान देना चाहिए, हलका विकास और रोजगार की दृष्टि से पिछड़ा हुआ है। अगर सरकार असंध में वास्तव में विकास करना चाहती है तो असंध को जिले का दर्जा दे। जिला बनाने से रोजगार, व्यापार के साथ अपने आप ही सुविधाएं आ जाएंगी।
विज्ञापन
व्यापार के साथ रोजगार बढ़ेगा
रविंद्र गर्ग ने कहा कि असंध जिला बनने से शिक्षा का स्तर ऊंचा होगा। स्कूल कॉलेज व कोचिंग सेंटर खुलेंगे, जिसका सीधा फायदा हलके के बच्चों को होगा जो शिक्षा के लिए दूर शहरों में जाते हैं। हलके में इंडस्ट्री लगेंगी, जिससे व्यापार के साथ साथ रोजगार बढ़ेगा।
असंध इस बार जिला जरूर बनेगा
हरीश चंद्र ने कहा कि हलका विधायक योगेंद्र राणा विधानसभा में पुरजोर तरीके से असंध को जिला बनाने की मांग रख रहे हैं जिसकी बदौलत प्रदेश में जिलों के विस्तारीकरण में असंध का नाम सबसे ऊपर है। मुख्यमंत्री नायब सैनी के आशीर्वाद से जल्द हलका जिले में तब्दील होगा।
व्यापारियों को भी होगा फायदा
महेंद्र शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से हलके को जल्द से जल्द जिला बनाना चाहिए। जिला बनने से हलके का दायरा बढ़ेगा जिससे अनाज मंडी का विस्तार होगा और किसानों के साथ-साथ व्यापारियों को फायदा मिलेगा और रोजगार भी बढ़ेगा।
सरकार जल्द करे घोषणा
करतार सिंह ढिल्लो ने कहा कि असंध को जिला बनाने के लिए लगभग सभी विधायकों ने आवाज उठाई। इस बार ट्रिपल इंजन की सरकार सिर्फ नाम के लिए है, क्या इस बार भाजपा हलके को जिला घोषित कर देगी जिससे हलके के विस्तारीकरण के साथ आम जान को 70 किलोमीटर दूर अपने कामों के लिए धक्के नहीं खाने पड़ेंगे।